देश

अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा तो दिल्ली में 51 फीट ऊंची विशाल हनुमान प्रतिमा का होगा अनावरण

Lord Ram Temple Ayodhya: पूरी दुनिया में राम भक्त 22 जनवरी की ऐतिहासिक तारीख का इंतजार कर रहे हैं क्योंकि इसी दिन भगवान श्रीराम के भव्य राम मंदिर में उनकी प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा होनी है. 22 तारीख को खास बनाने के लिए भक्तजन भजन, कीर्तन, आरती के साथ दिवाली की तरह द्वीप जलाकर इस समारोह को सेलिब्रेट करने तैयारी कर रहे हैं. वहीं, दिल्ली में 22 जनवरी को गीता कॉलोनी में भव्य 51 फीट की हनुमानजी की प्रतिमा का भी अनावरण होना है.

हनुमानजी के कंधे पर हैं राम और लक्ष्मण

ईस्ट दिल्ली की गीता कॉलोनी में रामलीला ग्राउंड के पास प्राचीन हनुमान मंदिर में बन रही इस प्रतिमा की खास बात ये है कि हनुमान जी ने अपने कंधे पर प्रभु श्री राम और लक्ष्मण दोनों को बिठाया है. इस मूर्ति की प्रेरणा रामायण के उस संदर्भ से ली गई है जब हनुमान जी प्रभु श्री राम और लक्ष्मण को सुग्रीव से मिलाने जा रहे थे.

22 जनवरी को अनावरण एक संयोग

मंदिर प्रबंधन से भारत एक्सप्रेस संवाददाता अमृत प्रकाश ने जब बातचीत की तो उन लोगों ने बताया कि 5-6 महीने पहले ही यह तय कर लिया था कि वो 22 जनवरी को हनुमान जी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे. हालांकि, यह संयोग ही है कि उसी दिन प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा भी हो रही है, वाकई ये अद्भुत संयोग है.

यह भी पढ़िए: ‘राम को जिन्होंने अपनाया वो सत्ता में हैं, जिन्हें रामलला ने ठुकराया वो अब सड़क-सड़क घूम रहे हैं’, अयोध्या में बोले आचार्य सत्येंद्र दास

प्रतिमा ने बढ़ाई गीता कॉलोनी की शोभा

गीता कॉलोनी में बन रही ये भव्य और विशालकाय हनुमानजी की प्रतिमा लोगों के बीच आकर्षण का केन्द्र बनी हुई है. आस-पास के लोगों का कहना है कि जैसे करोल बाग़ की 108 फीट ऊंची हनुमानजी की प्रतिमा ने वहां की शोभा बढ़ाई है, वैसे ही गीता कॉलोनी के लोगों की भी इस भव्य प्रतिमा से पहचान बढ़ेगी.

यह भी पढ़िए: ‘ऐसे पापियों को अयोध्या मत बुलाओ..मैंने ही पहले कहा था’, प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का न्यौता ठुकराने वालों पर महंत राजू दास का तीखा हमला

  • रिपोर्टिंग- अमृत प्रकाश, दिल्ली
Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

11 minutes ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

26 minutes ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

1 hour ago

‘जेल में भी प्यार से देते हैं खाना…’ बिग बॉस में स्काउट पर भड़के सलमान खान

'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान खान ने स्काउट ओपी को काजी…

2 hours ago

काशी में लगेगी संस्कृति संसद: 3 हजार संत-विद्वान जुटेंगे, जेन-जी को मिलेगा अपनी बात रखने का मंच

Sanskriti Sansad 2026: काशी में 3 से 5 नवंबर तक आयोजित होने वाली संस्कृति संसद…

2 hours ago