देश

Ayodhya: पूजा-पाठ के साथ ही श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के स्थाई कार्यालय का हुआ शुभारंभ, जनवरी में भव्य मंदिर में विराजमान होंगे रामलला

सुभाष सिंह

Ayodhya: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का स्थाई कार्यालय का शुभारंभ सोमवार को हुआ. इस कार्यक्रम में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के साथ ही ट्रस्टी अनिल मिश्रा, ट्रस्टी विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र और ट्रस्टी दिनेंद्र दास समेत अयोध्या के वरिष्ठ संत मौजूद रहे. श्रीराम मंदिर से चंद कदम की दूरी पर कार्यालय को स्थापित किया गया है. ताकि किसी भी तरह की किसी को कोई समस्या न हो.

सोमवार को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नए कार्यालय का यजमान के रूप में पूजन पाठ ट्रस्ट के ट्रस्टी डॉ अनिल मिश्रा ने किया. अनिल मिश्रा ने कहा कि यह तीन मंजिलें की इमारत बनाई गई है साथ में बेसमेंट भी बनाया गया है. यहां अतिथियों के रुकने के लिए व्यवस्था भी की गई है. इसी के साथ जो ट्रस्ट के काम में पूरा समय इंजीनियर दे रहे हैं. उनके और उनके परिवार के यहां रुकने की भी व्यवस्था की गई है. एक मंजिला इमारत उनके रहने के लिए भी बनाया गया है और 900 वर्ग में 3 सभागार है. मीटिंग के साथ ही कार्यालय का उपयोग अन्य कार्यों के लिए भी किया जाएगा. यहां सभी के लिए भोजन करने की भी व्यवस्था रहेगी. इसी के साथ अनिल मिश्रा ने बताया कि जो कमरे बनाए गए हैं, वह आवासीय हैं. राम मंदिर के सबसे निकट यह कार्यालय बनाया गया है. इसमें ट्रस्ट के सभी कार्य किए जाएंगे. जो अतिथि यहां आएंगे, उनके यहीं पर रुकने की भी व्यवस्था की गई है.

सुग्रीव किला पर बनाया गया है सहायता केंद्र

अनिल मिश्रा ने आगे बताया कि, इसी कार्यालय सुग्रीव किला बनाया गया है, जहां पर एक सहायता केंद्र बनाया गया है. वहां भी तमाम प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी जो राम भक्त राम लला की आरती में भाग लेना चाहते हैं वह सुग्रीव किला सहायता केंद्र पर आ करके अपना रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे. आरती में भाग भी ले सकते हैं.

ये भी पढ़ें- Gorakhpur: बिहार से एक महिला आर्थिक मदद के लिए पहुंची गोरखपुर, जनता दर्शन में सीएम योगी से मिली, मुख्यमंत्री ने दिया मदद का भरोसा

दिसम्बर में बन जाएगा भव्य मंदिर

ट्र्स्टी ने बताया कि, दिसंबर के पहले निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा और जनवरी में भगवान रामलला को दिव्य भव्य मंदिर में विराजमान किया जाएगा. जो भगवान रामलला के मंदिर में रामलला की प्रतिमा लगाई जाएगी. उसी प्रतिमा को बनाने के लिए अंतिम रूप देने के लिए मूर्तिकार जल्दी अयोध्या आने वाले हैं.

35 कमरे व दो हाल के साथ ही पार्किंग की भी है व्यवस्था

बता दें कि इस कार्यालय में तमाम प्रकार की सुविधाएं होंगी और यह कार्यालय राम मंदिर से चंद मीटर की दूरी पर बनाया गया है. इस कार्यालय में 35 कमरे 2 हॉल बनाए गए हैं और पार्किंग की व्यवस्था की गई है. साथ ही राम मंदिर निर्माण कार्य में लगी कार्यदाई संस्था के इंजीनियरों व अधिकारियों के लिए रुकने की व्यवस्था की गई है. अब इसी कार्यालय में राम मंदिर निर्माण कार्य की बैठक भी की जाएगी. पहले जो बैठकें सर्किट हाउस यह फिर राम जन्मभूमि परिसर में की जाती थी, वो अब यहां कार्यालय में की जाएगी.

इसी कार्यालय में ठहरेंगे अतिथि

अयोध्या आने वाले अतिथियों को अब किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं होगी, क्योंकि इस हाल में 35 कमरे बनाए गए हैं, जिनमें से कई कमरों को अतिथियों के लिए आरक्षित किया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय की मेजबानी में सजी ‘स्वर्णिम संध्या’; राजनीति, प्रशासन और आध्यात्म जगत की दिग्गज हस्तियां हुईं शामिल

भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…

4 hours ago

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

6 hours ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

6 hours ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

6 hours ago

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

7 hours ago