प्रसाद न मिलने से भक्त और पुजारी नाराज
रामलला के पुजारियों के प्रसाद बांटने पर ट्रस्ट से जुड़े लोगों ने रोक लगा दी. इस वजह से भक्तों को दर्शन के बाद प्रसाद नहीं मिल पा रहा है. इसके चलते रामलला के मुख्य आचार्य सत्येंद्र दास नाराज हो गए हैं. उन्होंने कहा, “ट्रस्ट के मालिक कई लोग हैं, जिससे अव्यवस्था फैल रही है. इससे सभी भक्तों को प्रसाद नहीं मिल पा रहा है”.
उन्होंने कहा, “गोपाल नाम के कार्यकर्ता ने रामलला के पुजारी संतोष कुमार तिवारी को 2 दिन पहले प्रसाद बांटने पर रोक लगा दी है. इसके बाद अब उनके लोग रामलला के 200 मीटर दूर प्रसाद बांट रहे हैं. जबकि भक्त दर्शन के बाद रामलला के सामने ही प्रसाद पाते रहे हैं, जिससे अब वे परेशान हो रहे हैं. सभी भक्तों को प्रसाद नहीं मिल पा रहा है. आए दिन नए नियम बनाकर अव्यवस्था फैला रहे हैं. इसे तत्काल रोका जाना चाहिए”.
ट्रस्ट से नाखुश पुजारी सत्येंद्र दास
आचार्य सत्येंद्र दास रामलला के पुजारी पिछले 30 साल से रामलला के मुख्य पुजारी हैं. वे राम मंदिर ट्रस्ट की व्यवस्था से पूरी तरह नाखुश हैं. मगर, उनका कहना है कि ट्रस्ट ने सहयोगी के रूप में गोपाल समेत कुछ लोगों को रखा है, जो आए दिन नए नियम बनाकर अव्यवस्था फैला रहे हैं. इसे रोका जाना चाहिए.
भक्तों की दशा को देखकर मन दुखी – पुजारी
रामलला के पुजारी संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि गोपाल ने रामलला के पुजारियों को प्रसाद बांटने पर कार्तिक पूर्णिमा के एक दिन पहले 6 नवंबर को ही रोक लगा दी थी. उन्होंने कहा कि जब परिक्रमा की भीड़ थी, तब ऐसा नहीं किया गया. अब ऐसा करने से रामलला के भक्तों को प्रसाद नहीं मिल पा रहा है. भक्तों की इस दशा को देखकर मन बहुत दुखी है.
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…