देश

हनुमानगढी में व्हील चेयर के नाम पर हो रही वसूली…? अयोध्या पुलिस ने सपा की इस पोस्ट को बताया असत्य-भ्रामक; बताई ये सच्चाई

Hanumangarhi: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में स्थित सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी में व्हीलचेयर के माध्यम से दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं से वसूली का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है. सोशल मीडिया पर इसको लेकर एक वीडियो वायरल हो रहा है तो वहीं इस सम्बंध में कई समाचार पत्रों में भी समाचार प्रकाशित होने के बाद अयोध्या पुलिस की ओर से इस खबर का खंडन किया गया है.

बता दें कि ये खबर सामने आने के बाद से ही इस पर सियासत तेज हो गई है. इस मुद्दे को सबसे पहले सपा ने लपका और वह इसके बहाने इस खबर को अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शेयर करते हुए योगी सरकार पर निशाना साधा है. तो वहीं अयोध्या पुलिस ने इस पर एक पोस्ट शेयर कर इस खबर को भ्रामक और असत्य बताया है.

ये भी पढ़ें-Manipur News: CM एन बीरेन सिंह ने आरजेडी नेता तेजस्वी यादव पर साधा निशाना, कही ये बड़ी बात

अयोध्या पुलिस ने कहा है कि कतिपय सोशल मीडिया के माध्यम से असत्य एवं भ्रामक खबर प्रसारित की जा रही है कि हनुमानगढी में व्हील चेयर के नाम पर वसूली हो रही हैं. इसी के साथ ही पुलिस ने ये भी कहा है कि हनुमानगढी में व्हील चेयर से कोई दर्शन व्यवस्था नहीं है. अयोध्या पुलिस ने कहा है कि इस असत्य एवं भ्रामक खबर का खण्डन करती है.

इसी के साथ ही अयोध्या पुलिस ने ये भी कहा है कि हनुमानगढ़ी के प्रवेश द्वार पर 92 तथा निकासी द्वार पर 36 सीढ़ियां हैं. यही वजह है कि व्हील चेयर से दर्शन करने की कोई व्यवस्था नहीं है. पुलिस ने ये भी कहा है कि हनुमानगढ़ी की छवि धूमिल किए जाने के कारण हनुमानगढ़ी संत समाज द्वारा एक प्रार्थना पत्र दिया गया है. इसके आधार पर सुसंगत धाराओं में मामला पंजीकृत कर लिया गया है और अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है. इसी के साथ ही पुलिस ने लोगों से अपील की है कि इस तरह की भ्रामक खबर को सोशल मीडिया पर शेयर न करें.

जानें क्या है मामला

बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में व्हीलचेयर चालक बता रहा है कि हनुमानगढ़ी के निकास मार्ग से व्हीलचेयर से जाने वाले श्रद्धालुओं को दर्शन कराया जाता है. उसने आरोप लगाया है कि हनुमानगढ़ी के एक पुजारी व्हीलचेयर चालकों से 100 रुपये लेते हैं, जो नहीं देते हैं, उनको दर्शन करने से रोका जाता है. चालक दावा करता है कि उसने खुद कई बार रुपये दिए हैं. हनुमानगढ़ी के डॉ. महेश दास ने कहा कि इसमें सच्चाई नहीं है, फिर भी इसकी जांच कराई जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

26 सेकंड में 16 डंडे, मन नहीं भरा तो 1 लात! मुजफ्फरनगर में यूवक ने रिश्तेदार को बेरहमी से पीटा, VIDEO VIRAL

मुजफ्फरनगर में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटने का…

24 minutes ago

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा: 9 मौतों से बढ़ा तनाव, CM ने की शांति की अपील

Manipur Violence: मणिपुर के पहाड़ी जिलों में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है.…

32 minutes ago

कांग्रेस मुख्यालय में बवाल: अजय राय और ममता चौधरी समर्थकों में भिड़ंत, जूते लेकर हुआ विरोध

UP Congress Clash: लखनऊ स्थित कांग्रेस मुख्यालय में अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों…

43 minutes ago

शारदीय नवरात्रि पर अयोध्या में भक्ति का सैलाब: भगवान राम की कुलदेवी मां बड़ी देवकाली मंदिर में उमड़े श्रद्धालु

शारदीय नवरात्रि के पहले दिन अयोध्या में श्रीराम की कुलदेवी मां बड़ी देवकाली मंदिर में…

60 minutes ago

आईआईटी मद्रास में पीएम मोदी का अनोखा अंदाज: क्या ब्रेन रिसर्च सेंटर और संगीत केंद्र से बदल जाएगी तस्वीर?

PM Narendra Modi Chennai Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर…

1 hour ago