देश

जानें क्यों काली होती है स्पेशल कमांडो फोर्स की वर्दी?

Viral News: अक्सर ही आपने देखा होगा कि दुनियाभर की स्पेशल फोर्सेज, जैसे- SWAT, कमांडो यूनिट्स, ब्लैक कैट कमांडो और दूसरे ऑपरेशंस दल के जवान अक्सर ही काले रंग की वर्दी पहने हुए दिखते हैं. तो वहीं भारत में बिल्कुल ऐसा ही होता है. यहां पर भी जितनी भी स्पेशल फोर्स के कमांडो हैं उनकी वर्दी काले रंग की ही नजर आती है. आखिर ऐसा क्यों होता है? क्या कभी आपने सोचा है? आखिर इसके पीछे का वैज्ञानिक और रणनीतिक उद्देश्य क्या होता है? आइए जानते हैं इस लेख में.

मालूम हो कि दुनियाभर में काली वर्दी एक तरह का पहचान चिन्ह भी है, जो यह दिखाती है कि पहनने वाला व्यक्ति किसी आम सैनिक या जवान से कहीं ज्यादा ट्रेन कमांडो है. ये तो सभी जानते हैं कि काले रंग को भय, शक्ति और रहस्य का प्रतीक माना जाता है. कहा जाता है कि जब कमांडो काले रंग की वर्दी पहन कर किसी मिशन के लिए काम करते हैं तो इसका दुश्मन पर एक बड़ा मनोवैज्ञानिक प्रभाव पड़ता है. कई बार तो सिर्फ ब्लैक कमांडो को देखकर ही दुश्मन की हिम्मत टूट जाती है.

ये भी पढ़ें-साल 1901 के बाद भारत में सबसे अधिक गर्म रहा इस साल अगस्त का महीना, जानें कैसे?

तो वहीं एक्सपर्ट ये भी बताते हैं कि स्पेशल फोर्सेज के लिए काले रंग की वर्दी का इस्तेमाल आज का नहीं है. दूसरे विश्व युद्ध से इसका कनेक्शन है. खासतौर से 1970 और 1980 के दशक में अलग-अलग देशों ने अपने स्पेशल ऑपरेशंस यूनिट्स के लिए काले रंग को अपनाया. माना जाता है कि सबसे पहले काली वर्दी का इस्तेमाल नाजी जर्मनी की Schutzstaffel (SS) फोर्स के लिए किया गया था लेकिन बाद में इस वर्दी का उपयोग विवादास्पद माना गया लेकिन इसके प्रभाव की वजह से बाद में अन्य देशों की सेनाओं ने भी इसे अपनाया.

जानकार बताते हैं कि अक्सर ये देखा गया है कि स्पेशल फोर्सेज के ऑपरेशन अधिकतर रात यानी अंधकार में या फिर कम से कम रोशनी वाली जगहों पर होते हैं. ऐसी स्थिति में काली वर्दी रात के अंधेरे के साथ इस कदर मैच कर जाती है कि दुश्मन भी कमांडों का पता नहीं लगा पाते. इस तरह से कमांडो बिना दुश्मनों की नजरों में आए, अपना मिशन पूरा कर लेते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

WhatsApp में आने वाला है नया बदलाव, स्क्रॉल करते ही अपने आप छोटा हो जाएगा नेविगेशन बार

WhatsApp Android यूजर्स के लिए एक नए फीचर पर काम कर रहा है. इस अपडेट…

33 minutes ago

गोरखपुर में दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आए लोग; 3 की मौत, 7 झुलसे

UP News: गोरखपुर के गुलरिहा क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली हाईटेंशन तार…

58 minutes ago

किडनी की बीमारी से बढ़ सकता है हार्ट डिजीज का खतरा, जानें कैसे पड़ता है दिल पर असर

Kidney Disease and Heart Disease: क्रोनिक किडनी डिजीज (CKD) के कारण हाई ब्लड प्रेशर, शरीर…

1 hour ago

7 दिन बाद मिली राहत, तिहाड़ जेल से रिहा होंगे CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका

CJP Leaders Released: CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को SEM कोर्ट से बड़ी…

1 hour ago

रिटायरमेंट के बाद पैसों की नहीं होगी किल्लत, आज ही बना लें इमरजेंसी फंड; जानें कितनी होनी चाहिए बचत

Retirement Planning Emergency Fund: रिटायरमेंट प्लानिंग में इमरजेंसी फंड बनाना बेहद जरूरी है. अचानक बीमारी…

2 hours ago

राम मंदिर चंदे का हिसाब और उज्जैन से अयोध्या तक का सफर, क्या दिग्विजय सिंह रच रहे हैं कोई बड़ा सियासी खेल?

उज्जैन से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह की करीब 900 किलोमीटर लंबी ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’…

2 hours ago