Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Manipur News: CM एन बीरेन सिंह ने आरजेडी नेता तेजस्वी यादव पर साधा निशाना, कही ये बड़ी बात

सीएम ने कहा कि ऐसा लगता है कि इंडी अलायंस अज्ञानी नस्लवादियों का समूह है.

N Biren Singh

फाइल फोटो-सोशल मीडिया

Manipur News: मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए इंडिया गठबंधन पर हमला बोला है. इसी के साथ ही उन्होंने सैम पित्रोदा को भी आड़े हाथों लिया है और तेजस्वी यादव को लेकर कहा है कि उन्होंने असम के सीएम को केवल इसलिए चीनी बोल दिया क्योंकि वे असम से हैं.

एन बीरेन सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि “ऐसा लगता है कि इंडी अलायंस अज्ञानी नस्लवादियों का समूह है जिसे कि हमारे देश के इतिहास और भूगोल के बारे में कोई भी जानकारी नहीं है.” उन्होंने अपनी पोस्ट में सैम पित्रोदा पर भी निशाना साधा है और कहा कि ‘पहले सैम पित्रोदा और अब तेजस्वी यादव जो पूर्वोत्तर के लोगों को लेकर नस्लीय सोच का शिकार हुए हैं. यह दुर्भाग्पूर्ण है कि तेजस्वी यादव जैसे राजनीतिक नेता ने असम के सीएम को केवल इसलिए चीनी बोल दिया क्योंकि वे असम से हैं.’

ये भी पढ़ें-Jammu and Kashmir Assembly Elections: कांग्रेस ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, राहुल गांधी के साथ ही खरगे-सोनिया के भी नाम शामिल

हमें प्रमाण देने की जरूरत नहीं

एन बीरेन सिंह ने इस पोस्ट में ये भी लिखा कि “हम उतने ही भारतीय हैं जितना कि देश के दूसरे हिस्से के लोग और हमें इसका प्रमाण देने की ज़रूरत नहीं है. पूर्वोत्तर राज्यों के लिए इंडी अलायंस का यह नस्लभेद हमेशा के लिए बंद होना चाहिए.” इससे पहले असम में जुमे की नमाज़ की छुट्टी को कैंसल करने वाले फ़ैसले पर तेजस्वी यादव ने राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर निशाना साधा था.

भाजपा प्रवक्ता शाहज़ाद पूनावाला ने कही ये बात

तो दूसरी ओर बीजेपी प्रवक्ता शहज़ाद पूनावाला ने भी तेजस्वी यादव के बयान पर पलटवार किया था और कहा था कि “आप अगर निर्णय से सहमत नहीं है तो असम के मुख्यमंत्री पर अपमानजनक टिप्पणी करने की हद तक चले जाते हैं, क्योंकि वो नॉर्थ-ईस्ट से हैं.”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital