देश

Ayodhya Ram Mandir: ‘न टाटा न बिड़ला…’ राम मंदिर निर्माण के लिए इस शख्स ने दिया सबसे अधिक दान

Ayodhya Ram Mandir Donation: अयोध्या में आज राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होनी है. इसको लेकर अयोध्या नगरी दुल्हन की सज-धज कर तैयार है. राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सचिव नृपेंद्र मिश्रा ने बताया कि राम मंदिर का निर्माण पूरी तरह से रामभक्तों द्वारा दिए दान से हुआ है. राम मंदिर के निर्माण एक भी पैसा सरकार ने नहीं दिया है. इस बीच एक शख्स ऐसा भी है जो जिसने दान देने मामले में सारे रिकाॅर्ड तोड़ दिए. इन्होंने राम मंदिर के लिए सबसे अधिक चंदा दिया है.

यह भी पढ़ेंः अयोध्या में आज भव्य कार्यक्रम के बीच होगी प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा, पीएम मोदी होंगे मुख्य यजमान, जानें पीएम का आज का शेड्यूल

सूरत के हीरा व्यापारी दिलीप कुमार लाखी ने 101 किलो सोना दान किया है. इस सोने का इस्तेमाल राम मंदिर के दरवाजों पर सोने की परत चढ़ाने में किया जाएगा. यह दान राम मंदिर को मिला सबसे बड़ा दान है. इन 101 किलो सोने का उपयोग राम मंदिर के दरवाजे, गर्भगृह, त्रिशुल और स्तंभों को चमकाने के लिए किया जा रहा है. बता दें कि भूतल के अलावा कुल 14 स्वर्ण द्वार स्थापित किए गए हैं. 101 किलो सोने का दाम अगर आज के मूल्य के हिसाब से देखें तो 68 हजार रुपए हैं. इस हिसाब से दिलीप कुमार ने 68 करोड़ रुपए का दान दिया है। जो कि रिकाॅर्ड है.

मोरारी बापू भी पीछे नहीं

दिलीप कुमार के बाद सर्वाधिक दान कथावाचक मोरारी बापू ने दिया है. मोरारी बापू ने राम मंदिर के लिए 11.3 करोड़ रुपए का दान दिया है. इसके अलावा अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा में बैठे उनके रामभक्त अनुयायियों ने भी 8 करोड़ रुपए का दान दिया है. वहीं राम मंदिर निर्माण के लिए गुजरात के हीरा कारोबारी गोविंदभाई ढोलकिया ने 11 करोड़ रुपए का दान दिया है.

यह भी पढ़ेंः टेंट से लेकर भव्य राम मंदिर तक, रामलला के विराजमान होने की वो कहानी जो रामभक्तों की आखों में ला देगा पानी

दान देने में पटना का महावीर मंदिर भी आगे

वहीं अगर बात करें मंदिरों की तो पटना का महावीर मंदिर दान देने के मामले में टाॅप पर है. पटना के महावीर मंदिर ने राम मंदिर के लिए 10 करोड़ रुपए का दान दिया है. अब तक मंदिर ने 8 करोड़ रुपए का दान दिया था. रविवार को महावीर मंदिर न्यास के सचिव ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र को 2 करोड़ रुपए का चेक सौंपा.

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

इमरान खान को देश छोड़ना पड़ेगा या मिलेगी राहत? बॉम्बे हाईकोर्ट में कल होगा बड़ा फैसला

इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…

3 hours ago

चीन-पाक सीमा पर किलेबंदी! 2.12 लाख करोड़ रुपये की डिफेंस डील को मंजूरी

Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…

3 hours ago

‘जाणता राजा’ का 5वां दिन: गाजियाबाद में गूंजी महाकवि भूषण की पंक्तियां- ‘काशी कर्बला होती मथुरा मदीना होती, शिवाजी न होते तो…’

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

5 hours ago