फ्रोजन शोल्डर का डायबिटीज कनेक्शन: जानें लक्षण और इलाज
बॉलीवुड सीतारें
Ram Mandir Opening: आखिरकार वह घड़ी आ गई है जब अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी. 500 साल के इंतजार के बाद आज प्रभु श्री राम अपने भव्य और दिव्य मंदिर में विराजने जा रहे हैं. इसलिए अयोध्या नगरी को हजारों क्विंटल फूलों से दूल्हन की तरह सजाया गया है. प्रधानमंत्री मोदी और यूपी के सीएम योगी समेत समेत संत समाज और बॉलीबुड सितारों की उपस्थिती में रामलला के श्रीविग्रह की प्राण प्रतिष्ठा का ऐतिहासिक अनुष्ठान आज संपन्न होने जा रहा है. तो आइए देखते है कौन-कौन से बॉलीबुड सितारें राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए रवाना हुए है.
अभिनेता जेकी श्रॉफ श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए मुंबई से अयोध्या रवाना हुए. एक्टर आयुष्मान खुराना भी मुंबई से निकल चुके हैं. वहीं अब अभिनेत्री माधुरी दीक्षित अपने पति श्रीराम माधव नेने के साथ अयोध्या के लिए रवाना हो चुकी हैं.
अयोध्या नगरी पूरी तरह सजकर तैयार हो गई है. इसी बीच राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए वीवीआईपी मेहमानों के पहुंचने का क्रम जारी है. सचिन तेंदुलकर अयोध्या पहुंच चुके हैं. वहीं अमिताभ बच्चन मुंबई से अयोध्या के लिए रवाना हो चुके हैं.
अभिनेता राम चरण आज अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए हैदराबाद से उत्तर प्रदेश के अयोध्या के लिए रवाना हुए. :”उन्होंने कहा कि यह एक लंबा इंतजार है, हम सभी बहुत सम्मानित महसूस कर रहे हैं”.
अभिनेता चिरंजीवी आज होने वाले अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए हैगराबाद से अयोध्या के लिए रवाना हुए. उन्होंने कहा, “यह वाकई बहुत बढ़िया है…हमें लगता है कि यह एक दुर्लभ अवसर है. मुझे लगता है कि भगवान हनुमान जो मेरे देवता हैं, न मुझे व्यक्तिगत रुप से आंमंत्रित किया है…हम प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी बनने के लिए बहुत भाग्यशाली हैं”.
आज राम मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का समारोह चल रहा है. इसमें देश की जानी-मानी हस्तियां शामिल हो रही हैं. बॉलीवुड की कई हस्तियां भी इसमें शामिल होंगी. मुंबई से अयोध्या के लिए रवाना होने के बॉलीवुड सितारों के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर लगातार आ रही हैं. रजनीकांत से लेकर अनुपम खेर और आलिया भट्ट से लेकर रणबीर कपूर तक अयोध्या जा रहे हैं और इस भव्य आयोजन का हिस्सा बनेंगे. इसी बीच अब कैटरीना कैफ और उनके पति विक्की कौशल को साथ देखा गया है. दोनों अयोध्या के लिए रवाना हुए हैं. कैटरीना कैफ ने साड़ी पहनी हुई है जिसमें बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज करियर में अधिकारियों का…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृष राशि वालों के लिए आज कारोबार में नए लोगों…
Mithun Rashi: मिथुन राशि वालों के लिए आज शुक्र और बुध का प्रभाव करियर में…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: कर्क राशि वालों के लिए आज नए लोगों से संपर्क…
Aaj Ka Rashifal Singh Rashi: सिंह राशि वालों के लिए आज पुराने संपर्क से काम…
Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi: कन्या राशि वालों के लिए आज कोई अटका हुआ कानूनी…