देश

अयोध्या में आज भव्य कार्यक्रम के बीच होगी प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा, पीएम मोदी होंगे मुख्य यजमान, जानें पीएम का आज का शेड्यूल

PM Narendra Modi Ayodhya Itinerary: आज का दिन इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाने वाला है. अयोध्या में आज भव्य मंदिर की स्थापना होने जा रही है, जिसके मुख्य यजमान पीएम मोदी हैं. पीएम नरेंद्र मोदी आज होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह की अध्यक्षता करेंगे. बता दें कि पीएम 12 जनवरी से अनुष्ठान भी कर रहे हैं. वे केवल फर्श पर सो रहे हैं और नारियल पानी का सेवन कर रहे हैं. पीएम मोदी राममंदिर आंदोलन के साथ 1990 से जुड़े हैं. जब लालकृष्ण आडवाणी ने गुजरात के सोमनाथ से रथयात्रा की शुरुआत की थी. बता दें पीएम मोदी 5 अगस्त 2020 को राम मंदिर का भूमि पूजन किया था। ऐसे में यहां पढ़िए 22 जनवरी का पूरा कार्यक्रमः

सुबह 10ः25 बजेः पीएम मोदी अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचेंगे
सुबह 10ः45 बजेः पीएम मोदी का हेलीपैड पर आगमन होगा
सुबह 10ः55 बजेः पीएम मोदी राम जन्मभूमि स्थल पर पहुंचेंगे
सुबह 12ः05 से 12ः55 तकः पीएम मोदी प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान कार्यक्रम में शामिल होंगे
दोपहर 12ः55 बजेः पीएम मोदी प्राण प्रतिष्ठा समारोह स्थल से रवाना होंगे
दोपहर 01ः00 बजेः पीएम मोदी सार्वजनिक समारोह में पहुंचेंगे

अयोध्या में आज होने वाले रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का समय काशी के विद्वान गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ ने निकाला है. यह कार्यक्रम पौष माह के द्वादशी तिथि (22 जनवरी 2024) को अभिजीत मुहूर्त, इंद्र योग, मृगशिरा नक्षत्र, मेष लग्न एवं वृश्चिक नवांश में होगा.

केवल 84 सेकेंड का शुभ मुहूर्त

प्राण प्रतिष्ठा के लिए आज शुभ मुहूर्त दिन के 12 बजकर 29 मिनट और 08 सेकंड से लेकर 12 बजकर 30 मिनट और 32 सेकंड तक का रहेगा. ऐसे में प्राण प्रतिष्ठा का शुभ मुहूर्त मात्र 84 सेकंड का है.

मुख्य यजमान पीएम मोदी के हाथों श्रीरामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा होगी

यह भी पढ़ेंः ‘आक्रमणकारियों ने मंदिरों को नष्ट किया’ संघ प्रमुख मोहन भागवत बोले- कड़वाहट भुला राष्ट्र निर्माण में जुटें

15 दिन में चौथी बार दक्षिण पहुंचे पीएम मोदी

बता दें कि पीएम मोदी पिछले 15 दिनों में 4 बार दक्षिण का दौरा कर चुके हैं. वे पिछले 2 दिनों से दक्षिण के दौरे पर हैं. आज यानी रविवार को उन्होंने धनुषकोडि के कोदंडारामस्वामी मंदिर में पूजा की. इससे पहले 20 जनवरी को उन्होंने रंगनाथस्वामी और रामनाथस्वामी मंदिर में पूजा की. रामेश्वरम में अंगी तीर्थ का पवित्र स्नान किया. इसके अलावा पीएम ने श्री रंगम में विद्वानों से कंब रामायण का पाठ सुना.

अयोध्या में तैयारियां अंतिम चरण में

इससे पहले वे आंध्रप्रदेश के लेपाक्षी और केरल के कई मंदिरों में दर्शन कर चुके हैं. वहीं उन्होंने महाराष्ट्र के नासिक में स्थित कालापानी मंदिर में पूजा-अर्चना की. उधर अयोध्या में आयोजन को लेकर लता मंगेशकर चौक जैसे प्रमुख क्षेत्रों में बैरिकेड्स लगाए गए हैं. इसके अलावा वाहनों का प्रवेश भी प्रतिबंधित किया गया है.

यह भी पढ़ेंः पीएम मोदी तमिलनाडु के धनुषकोडि पहुंचे, कोदंडारामस्वामी मंदिर में की पूजा-अर्चना

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

मक्का कांड का रहस्य: फांसी से पहले मस्जिद के अंदर बांग्लादेशी कपल ने किया क्या था?

Mecca Mosque Controversy Facts: मक्का की मस्जिद में कथित अश्लीलता के आरोप में दो बांग्लादेशी…

14 minutes ago

‘चलो शादी कर लेते हैं’: रश्मिका मंदाना ने विजय से 1 साल तक की थी जिद, शो में खुलासा- कम से कम 100 बार पूछा था

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Koffee With Karan: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने 'कॉफी विद…

38 minutes ago

किश्तवाड़ में SPO हत्याकांड का खुलासा, जमीन विवाद में पिता-पुत्र ने की थी हत्या

किश्तवाड़ में लापता SPO बशीर अहमद की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है.…

40 minutes ago

नेपाल क्यों बन जाता है भारतीय अपराधियों की पहली पसंद? खुले बॉर्डर, कानूनी पेच और गैंग नेटवर्क की पूरी कहानी

Why Criminals Escape to Nepal: आखिर भारतीय अपराधी नेपाल क्यों भागते हैं? जानिए भारत-नेपाल की…

54 minutes ago