देश

Ayodhya Ram Mandir: अब राम मंदिर परिसर में नहीं ले जा सकेंगे मोबाइल फोन…लगा पूर्ण प्रतिबंध, ये वजह आई सामने

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में इसी साल 22 जनवरी को राम मंदिर का उद्घाटन और रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा होने के बाद से ही मंदिर में प्रतिदिन हजारों भक्त दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं. मंदिर परिसर में पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था के बीच श्रद्धालु दर्शन कर रहे हैं. इस भीषण गर्मी में भी भक्तों की संख्या कम नहीं हुई है. तो वहीं श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए राम मंदिर परिसर में अब पूरी तरह से मोबाइल फोन प्रतिबंधित कर दिया गया है. यानी अब श्रद्धालु मंदिर में मोबाइल फोन नहीं ले जा सकेंगे.

इसको लेकर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, “प्रशासन के साथ ट्र्स्ट की बैठक हुई थी. सुरक्षा, यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन और ट्र्स्ट ने मिलकर ये निर्णय लिया है. सभी दर्शनार्थियों से अनुरोध है कि इस व्यवस्था का पालन करें, सहयोग करें ताकि किसी को भी किसी प्रकार की असुविधा न हो. हमारे यहां मोबाइल रखने की पर्याप्त जगह है.”

ये भी पढ़ें-दिल्ली के बेबी केयर सेंटर में लगी भीषण आग, 6 नवजात की मौत, पांच की हालत गंभीर, एक वेंटिलेटर पर

25 मई से लागू हुआ ये नियम

अब श्रद्धालुओं को इस बात का ध्यान रखना होगा, कि अगर वे मोबाइल फोन लेकर राम मंदिर परिसर में न जाएं. बता दें कि इस नियम को 25 मई से लागू कर दिया गया है. बता दें कि शुक्रवार को नृपेंद्र मिश्र की अध्यक्षता में हुई बैठक में ये तय कर लिया गया है कि इसी साल दिसम्बर तक मंदिर निर्माण का कार्य पूरा कर लिया जाए. इसके अलावा परकोटा का काम भी जल्द से जल्द पूरा कराने के लिए चर्चा हुई. इसको लेकर चंपत राय ने बताया कि परकोटे के अंदर राम मंदिर के अलावा 6 और मंदिर होंगे जिसमें भगवान शिव के साथ ही हनुमान जी भी होंगे.

मंदिर परिसर में एक साथ पहुंच सकेंगे 25 हजार लोग

बता दें कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण नागर शैली में किया गया है और मंदिर 2.7 एकड़ में बनाया गया है. मंदिर की ऊंचाई 161 फीट है. मंदिर में 44 दरवाजे लगाए गए हैं और 392 पिलर है. मंदिर का परिसर इतना बड़ा है कि एक साथ 25 हजार लोग पहुंच सकते हैं. मंदिर में पांच बड़े हॉल हैं, जिनके नाम नृत्य मंडपम, रंग मंडप, शोभा मंडप, प्रार्थना मंडप और कीर्तन मंडप रखा गया है.

तीन मंजिल तक होगा मंदिर का निर्माण

बता दें कि मंदिर का निर्माण कार्य अभी जारी है. तीन मंजिल कर मंदिर का निर्माण होना है. मंदिर के स्तंभों पर सुंदर नक्काशी का कार्य किया गया है जो कि देखने में अति खूबसूरत लगता है. गौरतलब है कि 22 जनवरी 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों मंदिर का उद्घाटन हुआ था और रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की गई थी.

 

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘PCS अफसर हूं, कुंवारी हूं…’ जाली पहचान बताकर रचाई शादी, सच सामने आते ही दूल्हे के उड़े होश

Punjab News: पंजाब में खुद को PCS अफसर और कुंवारी बताकर शादी करने वाली महिला…

6 minutes ago

‘मेरी चोली 6 लोगों की…’, ऐसा क्यों बोल गईं एक्ट्रेस कृति सेनन, करीना के शो पर किया खुलासा

Kriti Sanon news: बॉलीवुड एक्ट्रेस कुति सेनन ने करीना कपूर खान के शो 'वॉट वुमन…

30 minutes ago

नौकरी बदलकर PF निकाल लिया? सावधान! एक छोटी सी भूल से बंद हो सकती है आपकी पेंशन

EPS Service Record: नौकरी बदलने पर PF निकालने के बाद भी EPS सर्विस रिकॉर्ड जोड़ना…

36 minutes ago

त्योहारी सीजन से पहले ग्राहकों को राहत! सोने-चांदी के दामों में गिरावट; निवेश करते समय ध्यान रखें ये बातें

भारतीय सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी की कीमतों में नरमी देखने को मिली…

39 minutes ago

‘रूस की लैब से छूटा प्लेग का जिन्न!’ WHO अलर्ट, पुतिन को फोन करेंगे ट्रंप; क्या फिर लौटेगी ‘ब्लैक डेथ’?

रूस के इरकुत्स्क में एंटी-प्लेग रिसर्च इंस्टीट्यूट से जुड़ी वैज्ञानिक की मौत के बाद कथित…

48 minutes ago