देश

‘वैकासी ब्रह्मोत्सवम’ में रथ खींचने उमड़ा भक्तों का सैलाब, देखिए श्री वरदराज पेरुमल मंदिर में कैसे मनता है उत्सव

Varadaraja Perumal Temple Kanchipuram: दक्षिण भारत की कांचीपुरम नगरी में इन दिनों ‘वैकासी ब्रह्मोत्सवम’ मनाया जा रहा है. वहां भक्तों का सैलाब उमड़ रहा है, क्योंकि श्री वरदराज पेरुमल मंदिर में भगवान की पूजा-अर्चना के दौरान रथ यात्रा निकालने की परंपरा है. उस रथ यात्रा में हिस्सा लेने आज हजारों लोग पहुंचे. जिनकी तस्वीरें सामने आई हैं.

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि श्री वरदराज पेरुमल मंदिर में ‘वैकासी ब्रह्मोत्सवम’ के अवसर पर कैसे रथ यात्रा निकाली गई. श्री वरदराज पेरुमल मंदिर बहुत पुराना है. उस मंदिर का इतिहास 11वीं शताब्दी का है, जिसके साथ एक दिलचस्प कहानी जुड़ी हुई है.

11वीं सदी के इस मंदिर में हैं 400 स्तंभों वाले मंडप

तमिलनाडु के कांचीपुरम शहर में स्थित वरदराज पेरुमल मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है. यह भगवान विष्णु को समर्पित 108 दिव्य देसमों से सुसज्जित है. 23 एकड़ में बने इस मंदिर में 19 विमानम के अलावा 400 स्तंभों वाले मंडप हैं, जो श्री वरदराजा को समर्पित हैं.

इस मंदिर में भगवान विष्णु की लकड़ी से बनी लेटी हुई मुद्रा में 40 फीट लंबी एक अनोखी मूर्ति है. यह भगवान विष्णु के सबसे पवित्र और प्राचीन मंदिरों में से एक है.

यह भी पढ़िए: आखिर भगवान विष्णु कलयुग में कब और क्यों लेंगे ‘कल्कि अवतार’, जानें रहस्य

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

ट्रंप ने दे दी भारत को टैरिफ से छूट, रूस से कच्चा तेल खरीदने पर अब नहीं लगेगी पेनल्टी

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के लिए बड़ी खुशखबरी दी है. उन्होंने…

8 minutes ago

IIT-NIT का सपना देखने वाले छात्रों के लिए बड़ा अलर्ट! JEE Mains 2027 के रजिस्ट्रेशन पर आया नया अपडेट

JEE Mains 2027: JEE Main 2027 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है. जनवरी में…

27 minutes ago

‘लंबी उम्र और अच्छा स्वास्थ्य…’, पीएम मोदी ने पंजाब के सीएम भगवंत मान को दी जन्मदिन की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की बधाई देते हुए…

39 minutes ago

पीएम किसान की 24वीं किस्त पर आई बड़ी अपडेट! 16 दिन बीते, जानिए कब मिल सकता है दिवाली का बड़ा तोहफा

PM Kisan Update 2026: पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत करोड़ों किसानों को 24वीं…

45 minutes ago