देश

भयंकर शीतलहर की चपेट में दिल्ली-एनसीआर, IMD ने सर्दी को लेकर जारी किया अलर्ट

Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी है. पिछले दिनों मौसम विभाग ने अनुमान जताया था कि 12 जनवरी के बाद से दिन में ठंड से राहत मिलेगी क्योंकि मकर संक्रांति के पर सूर्य का मकर राशि में प्रवेश हो जाता है. ऐसे में ठंड की गति थोड़ी धीमी हो जाती है लेकिन इस बार लगता नहीं है कि ऐसा कुछ होने वाला है.

दिल्ली समेत सभी मैदानी राज्यों में सर्दी अपने चरम पर है. मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब-हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ इलाकों में आज भी शीतलहर चलने की संभावना है. शुक्रवार को अधिकतर मैदानी राज्यों में कोल्ड डे की स्थिति बनी रही. पूर्वी यूपी, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाकों में अत्यधिक ठंड देखी गई. ऐसे में सभी मैदानी राज्यों में कल कोल्ड डे की स्थिति रही.

यह भी पढ़ेंः ‘ममता बनर्जी ने बैठक से क्यों बनाई दूरी?’ INDIA अलायंस की वर्चुअल मीटिंग आज, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

वहीं इधर अधिक सर्दी के कारण बेघर लोग शेल्टर होम में शरण लिए हुए हैं. लोग सर्दी से बचने के लिए अलाव तापते नजर आए. मौसम विभाग ने मैदानी भारत के कई इलाकों में तापमान में गिरावट की संभावना जताई है.

यह भी पढ़ेंः UP Police: दारोगा ने घर में घुसकर किया अपमानित…आहत शिक्षक ने लगा ली फांसी, अखिलेश ने योगी सरकार पर साधा निशाना

धूप खिलने से लोगों को मिली राहत

दिल्ली में सुबह का तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया. हालांकि सुबह 10 बजे धूप खिलने के बाद लोगों को सर्दी से राहत मिली. इसके बाद भी धूप बनी रही. दिल्ली के लोधी रोड़ में न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री, गुरुग्राम में 3.9 डिग्री और जाफरपुर में 3.2 डिग्री रहा. आज शनिवार को दिल्ली में हल्के बादल छाए रह सकते हैं.

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

मेरठ में सरिया लूटकांड का खुलासा! पुलिस मुठभेड़ में एक आरोपी घायल, 3 आरोपियों को दबोचा

मेरठ के जानी थाना क्षेत्र में कैंटर समेत 10 टन सरिया लूटने के मामले में…

7 minutes ago

लखनऊ हत्याकांड में आया बड़ा खुलासा: श्रद्धा दुबे के दो और खतरनाक ऑडियो वायरल; दी थी धमकी

लखनऊ के बहुचर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे के दो नए और…

9 minutes ago

सीमा पार बैठे आकाओं के इशारे पर चल रहा था खेल? अमृतसर पुलिस ने 7 तस्करों को दबोचा

Punjab News: अमृतसर रूरल पुलिस ने नशा और अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश कर…

17 minutes ago

SBI Data Leak: डार्क वेब पर लीक हुआ ग्राहकों का डेटा? 3,897 रिकॉर्ड में मिली निजी जानकारी

SBI Data Leak Alert 2026: एसबीआई को ग्राहकों के डेटा के संभावित डार्क वेब पर…

31 minutes ago

‘हाथी के दांत दिखाने के और…’ 500 से ज्यादा हथियारों की पूजा के बाद राजा भैया का बयान हुआ VIRAL

Raja Bhaiya news: प्रतापगढ़ के बेंती राजभवन में विजयदशमी पर राजा भैया ने 500 से…

34 minutes ago

पीएम मोदी ने शेयर किया खास सुभाषित: बताया क्या है सच्चे साधु और कृतज्ञता का असली मतलब?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर संस्कृत का एक प्रेरणादायक सुभाषित साझा…

49 minutes ago