देश

Ayodhya: इन तीन शहरों से सीधे जा सकेंगे रामलला के दर्शन करने, डायरेक्ट फ्लाइट शुरू करने की एयर इंडिया एक्सप्रेस ने की घोषणा

Air India Express Flights from Ayodhya Airport: राम मंदिर में जहां एक ओर रामलला अपने गर्भगृह में विराजमान होने जा रहे हैं तो दूसरी ओर विकास के पंखों पर अयोध्या भी उड़ान भरने के लिए तैयार हो गई है. दरअसल रामलला के भक्तों को अब अयोध्या पहुंचने में कोई दिक्कत नहीं होगी. देश के तीन बड़े शहरों से अयोध्या के लिए सीधे फ्लाइट शुरू होने जा रही है. अयोध्या एयरपोर्ट के उद्घाटन से पहले यह घोषणा एयर इंडिया एक्सप्रेस ने की है. 30 दिसंबर यानी शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिन में 12.15 मिनट पर अयोध्या में बने नए एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करने जा रहे हैं. अयोध्या के इस एयरपोर्ट का नाम महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा अयोध्या धाम रखा गया है. तो वहीं एयरपोर्ट के उद्घाटन से ठीक पहले एयर इंडिया एक्सप्रेस की ये घोषणा बहुत ही अहम मानी जा रही है. ये घोषणा एयर इंडिया की ओर से शुक्रवार यानी 29 दिसंबर को की गई है. एयरलाइंस ने कहा है कि 17 जनवरी 2024 से बेंगलुरु और कोलकाता से अयोध्या के लिए तो वहीं 30 जनवरी से दिल्ली और अयोध्या के बीच सीधी फ्लाइट का संचालन किया जाएगा.

जानें है फ्लाइट की टाइमिंग

फ्लाइट की टाइमिंग को लेकर एयरलाइंस ने मीडिया के लिए जारी रिपोर्ट में कहा है कि बेंगलुरु से अयोध्या के बीच 17 जनवरी को सुबह 8.05 मिनट पर पहली फ्लाइट का संचालन होगा, जो 10.35 मिनट पर अयोध्या पहुंचेगी. वहीं अयोध्या से दिन में 3.40 मिनट पर फ्लाइट उड़ान भरकर से बेंगलुरु 6.10 मिनट पर पहुंचेगी. तो वहीं अयोध्या से पहली फ्लाइट 17 जनवरी को सुबह 11.05 मिनट पर उड़ान भरकर दिन में 12.50 पर कोलकाता पहुंचेगी. इसी के साथ ही कोलकाता से दिन में 1.25 मिनट पर एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान उड़ान भरकर अयोध्या में दिन में 3.10 मिनट पर पहुंचेगा. वहीं महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा अयोध्या धाम एयरपोर्ट के लिए नई फ्लाइट्स के बारे में और अधिक जानकारी देते हुए एअर इंडिया के चीफ कमर्शियल ऑफिसर अंकुर गर्ग ने मीडिया को जानकारी दी कि एयर इंडिया एक्सप्रेस की हमेशा से यह कोशिश रहती है कि वह देश के हर इलाके को फ्लाइट की सेवाओं से जोड़ सके. उन्होंने कहा कि, इसके लिए हम लगातार दिन-रात काम करते हैं. हमने अयोध्या के लिए फ्लाइट्स की मांग को देखते हुए देश के तीन प्रमुख शहरों यानी दिल्ली, कोलकाता और बेंगलुरु से सीधे फ्लाइट संचालन करने का निर्णय लिया है.

ये भी पढ़ें- PM Modi In Ayodhya Live Updates: पीएम मोदी का रोड शो, 51 जगहों पर पुष्प वर्षा, 1400 कलाकार देंगे प्रस्तुति

इंडिगो पहले ही कर चुकी है घोषणा

बता दें कि 30 दिसंबर यानी आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या के एयरपोर्ट का उद्घाटन करने जा रहे हैं. जहां उद्घाटन से पहले एयर इंडिया की बड़ी घोषणा सामने आई है तो वहीं इससे पहले ही इंडिगो ने भी घोषणा कर दी थी और 30 दिसम्बर को ही इसकी पहली फ्लाइट उड़ान भरने जा रही है. फिलहाल इस बात को लेकर कम्पनी ने पहले ही साफ कर दिया था कि, इसकी कमर्शियल फ्लाइट का संचालन 6 जनवरी 2024 से शुरू होगी और 11 जनवरी, 2024 से अहमदाबाद से अयोध्या के बीच फ्लाइट का संचालन शुरू कर देगी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

फिल्मी सितारों की दिवाली: कहीं रोशनी, कहीं रौनक, कहीं परिवार के साथ खुशियों का जश्न

Bollywood Celebrities Diwali: बॉलीवुड सितारों की दिवाली में परिवार, परंपरा, पूजा और ग्लैमर का खूबसूरत…

6 hours ago

ममता बनर्जी को दिल्ली पुलिस का नोटिस, 2013 के संसद मार्ग मामले में गवाह के तौर पर मांगा बयान; बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Mamata Banerjee Parliament Street Case: दिल्ली पुलिस ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी…

7 hours ago

चीन ने पाकिस्तान को दिया धोखा? 316 अरब डॉलर की तरबेला बांध परियोजना टूटी

Tarbela Dam Accident: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा स्थित तरबेला 5वें विस्तार जलविद्युत परियोजना में निर्माण…

7 hours ago

ईरान ने ट्रंप को सुना दिया साफ-साफ, पहले शर्तें पूरी करो, फिर होगी टेबल पर बात

Iran US Negotiations: ईरान ने साफ कर दिया है कि वह अमेरिका के साथ किसी…

8 hours ago

अमेरिकी चुनाव पर ट्रंप का बड़ा सवाल, वोटिंग मशीनों को लेकर क्या बोले?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में चुनाव की पारदर्शिता पर सवाल…

8 hours ago

कैंसर मरीजों को बड़ी राहत, 137 एंटी-कैंसर दवाओं के दाम घटे, 96.45% तक सस्ती हुईं दवाएं

कैंसर के इलाज को सस्ता बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए सरकार ने…

9 hours ago