देश

दिल्ली में लागू हुई आयुष्मान योजना, पीएम मोदी बोले- हेल्थ सेक्टर से जुड़ा क्रांतिकारी कदम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई जा रही ‘आयुष्मान योजना’ का लाभ अब दिल्ली के निवासी भी उठा सकेंगे. इस योजना के तहत अब दिल्लीवासी भी अस्पताल में इलाज करा सकेंगे. प्रधानमंत्री मोदी ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में इस एक क्रांतिकारी कदम बताया है.

पीएम ने एक्स पर किया पोस्ट

पीएम मोदी ने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया. उन्होंने पोस्ट में लिखा, “दिल्ली के हेल्थ सेक्टर से जुड़ा एक क्रांतिकारी कदम, डबल इंजन सरकार का यह मिशन यहां के मेरे लाखों भाई-बहनों के लिए बेहद फायदेमंद होने वाला है. मुझे बहुत खुशी है कि दिल्लीवासी भी अब आयुष्मान योजना के तहत अपना इलाज करा पाएंगे.’

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया. उन्होंने पोस्ट में लिखा, “आज दिल्ली के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक ऐतिहासिक अध्याय जुड़ा है. पीएम मोदी के नेतृत्व में ‘स्वस्थ भारत, समर्थ भारत’ के संकल्प को साकार करते हुए, दिल्ली सरकार ने प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन को लागू किया है और प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत आयुष्मान भारत कार्ड के वितरण की शुरुआत की है. इस महत्त्वपूर्ण पहल के लिए पीएम मोदी का कोटि-कोटि आभार. यह कदम विकसित दिल्ली की दिशा में एक ठोस प्रयास है.

लाभार्थियों को वितरित किया गया कार्ड

बता दें कि दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लाभार्थियों को कार्ड वितरित किए. इस मौके पर दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली के लिए आज ऐतिहासिक पल है. मात्र 50 दिनों के कार्यकाल में आयुष्मान कार्ड वितरित कर दिया गया, इसलिए यह ऐतिहासिक दिन है.

यह भी पढ़ें- PM Modi varanasi Visit: पीएम मोदी आज 50वीं बार जाएंगे वाराणसी, पूर्वांचल को देंगे 3884 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने कहा कि हम हर चीज की चरणबद्ध तरीके से योजना बना रहे हैं, चाहे वह इंफ्रास्ट्रक्चर से संबंधित हो या आयुष्मान योजना से, सब कुछ योजनाबद्ध है. पहले हम 100 दिन का टारगेट पूरा कर रहे हैं. हालांकि, 100 दिन में दिल्ली नहीं बदल जाएगी, लेकिन दिल्ली के स्वास्थ्य की स्थितियां बदलती हुई दिखेंगी. हमारा कदम अपने टारगेट और अचीवमेंट की तरफ है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

39 minutes ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

1 hour ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

2 hours ago

मध्य प्रदेश: विधानसभा चुनाव में अभी वक्त, लेकिन बीजेपी और कांग्रेस ने कसी कमर

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी दो साल का समय बाकी है, लेकिन बीजेपी और…

3 hours ago

मुंबई के सड़कों पर उतरीं शर्लिन चोपड़ा! CJP को दिया समर्थन, SIR विवाद पर चुनाव आयोग को घेरा

Sherlyn Chopra CJP Protest: एक्ट्रेस और मॉडल शर्लिन चोपड़ा ने मुंबई में आयोजित कॉकरोच जनता…

3 hours ago