आजाद समाज पार्टी प्रमुख चंद्रशेखर पर हमला
भीम आर्मी प्रमुख (Bhim Army Chief) व आजाद समाज पार्टी के संस्थापक चंद्रशेखर पर सहारनपुर के देवबंद इलाके में जानलेवा हमला हुआ है. चंद्रशेखर बुधवार को देवबंद के दौरे पर पहुंचे थे तभी उनके काफिले पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी, जिसमें वह घायल हो गए हैं. शुरूआती जानकारी के मुताबिक, गोली उनके कमर को छूते हुए निकल गई है. फिलहाल उन्हें नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.
इस हमले के बाद एक वीडियो सामने आया है जिसमें कार पर गोलियों के निशान साफ तौर पर नजर आ रहे हैं और कार के शीशे भी टूटे हुए हैं. चंद्रशेखर पर हमले की सूचना मिलने के बाद तुरंत मौके पर पुलिस पहुंच गई है और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है. आसपास के पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और हमलावरों को पकड़ने की कोशिश में टीमें जुट गई हैं. साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं.
बताया जा रहा है कि हमलावर हरियाणा नंबर की कार से आए थे. उन्होंने चंद्रशेखर की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. इस फायरिंग में चंद्रशेखर की कार के शीशे टूट गए हैं. हमले में घायल हुए चंद्रशेखर की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.
ये भी पढ़ें: UCC पर मोदी सरकार को मिला AAP का साथ, कहा- यूसीसी होना चाहिए लागू लेकिन…
चंद्रशेखर पर हमले के बाद उनके समर्थकों में रोष है. समर्थक राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं और हमलावरों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. फिलहाल, पुलिस समर्थकों को समझाने-बुझाने की कोशिश कर रही है और हमलावरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की कोशिश में जुटी है.
-भारत एक्सप्रेस
Donald Trump: मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को झटका लगने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने…
NEET PG 2027: नीट पीजी 2027 के नियमों में हुआ बड़ा बदलाव; अब पर्सेंटाइल की…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को नीति आयोग के नवनियुक्त नेतृत्व के साथ बैठक करेंगे. इस…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सुभाषित साझा…
IRCTC Special Train List: त्योहारों पर घर जाने की है जल्दी? रेलवे की इन 100…
Anand Vihar Railway Station: छठ पूजा पर घर जाने के लिए दिल्ली के आनंद विहार…