खेल

Watch: एशेज टेस्ट के दौरान लॉर्ड्स में हंगामा, पिच खराब करने मैदान में घुसे प्रदर्शनकारी, बेयरस्टो ने उठाकर किया ग्राउंड से बाहर

England vs Australia Ashes Test: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज (Ashes 2023) का दूसरा मुकाबला लॉर्ड्स में खेला जा रहा है. वहीं मैच के पहले दिन बुधवार को मैदान पर जमकर हंगामा हुआ. पहले दिन का खेल शुरू होने के समय ‘जस्ट स्टॉप आइल’ ग्रुप के दो प्रदर्शनकारी मैदान में घुस गए और काफी देर तक खेल बाधित रहा. प्रदर्शनकारियों ने मैदान पर नारंगी रंग का पाउडर डालने की कोशिश की. इस दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ी उन्हें रोकते नजर आए.

इंग्लैंड के विकेटकीपर जॉनी बेयरस्टो ने एक प्रदर्शनकारी को पकड़ लिया और करीब 50 मीटर तक ले गए. इसके बाद बाउंड्री के पास मौजूद सुरक्षाकर्मी प्रदर्शनकारी को अपने साथ लेकर चले गए. इस बीच दूसरे प्रदर्शनकारी को इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स और आस्ट्रेलिया के बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने बाहर भेजा.

तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया

बाद में बेयरस्टो इंग्लैंड के चेंजिंग रूम में गए क्योंकि उनके ऊपर पाउडर गिर गया था. इस दौरान स्टेडियम में अजीब सी स्थिति बन गई थी. दर्शक काफी शोर मचा रहे थे. वहीं खिलाड़ी प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश कर रहे थे. वहीं पूरे मामले पर लंदन की मेट्रोपोलिटन पुलिस ने एक बयान में कहा कि तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

ये भी पढ़ें: ICC World Cup 2023: पंजाब-केरल को क्यों नहीं मिली विश्व कप मैचों की मेजबानी? राजीव शुक्ला ने बताई वजह

‘जस्ट स्टॉप ऑयल’ कैंपेन के तहत हो रहा विरोध

बता दें कि मैदान में घुसने वाला शख्स ने ‘जस्ट स्टॉप ऑयल’ अभियान के तहत विरोध जताने के लिए ऐसा किया था. लंदन में इन दिनों ‘जस्ट स्टॉप ऑयल’ प्रदर्शन जारी है. इस साल इस ग्रुप ने ब्रिटेन में कई खेल आयोजनों में बाधा पैदा की है. आयरलैंड के खिलाफ टेस्ट के दौरान भी उन्होंने इंग्लैंड टीम की बस को रोका था. इसके अलावा प्रीमियर लीग फुटबॉल, प्रीमियरशिप रग्बी फाइनल, विश्व स्नूकर चैम्पियनशिप में भी बाधा पहुंचाई थी. इनका मकसद ब्रिटिश सरकार को नये ईंधन की लाइसेंसिंग और उत्पादन से रोकना है.

बता दें कि एशेज के पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को मात देकर सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है. वहीं एशेज का दूसरा टेस्ट मैच आज से लॉर्ड्स में खेला जा रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

26 minutes ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

27 minutes ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

1 hour ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

1 hour ago

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

2 hours ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

2 hours ago