देश

Rampur Bypolls: ‘जान की दुश्मन बन गई सरकार, खुदकुशी हराम है इसलिए जिंदा हूं’- आजम खान ने लगाए गंभीर आरोप

Rampur Bypolls 2022: रामपुर के रण में एक बार फिर सियासी संग्राम होने को है क्योंकि आजम खान की सीट पर उपचुनाव है. ऐसे में भाजपा और समाजवादी पार्टी दोनों ही दल आमने-सामने हैं. एक तरफ भाजपा के दिग्गज नेता रामपुर में मोर्चा संभाले हुए हैं. दूसरी तरफ, आजम खान ने अपने सियासी किले को बचाने के लिए मोर्चा संभाल लिया है. आजम खान जनसभा कर रामपुर वालों से सपा प्रत्याशी आसिम राजा के लिए वोट मांग रहे हैं. अपनी आपबीती सुनाते हुए जनता के बीच भावुक भी हुए आजम और कहा कि एक ही जुल्म बचा है कि मुझे हिंदुस्तान से निकाला जाए.

मुझे वोट नहीं मेरा साथ दो-आजम खान

आजम खान ने कहा 24 घंटे नहीं बल्कि 24 मिनट के अंदर मेरी मेंबरशिप खारिज करके इलेक्शन कमीशन नये चुनाव का ऐलान कर देता है. 5:00 बजे अदालत का हुक्म होता है, इस जुर्म की जो सबसे बड़ी सजा थी वह 3 बरस की थी. अगर यह 30 बरस की भी होती तो शायद यह मुझे दी जाती. सपा नेता ने कहा, “5:10 पर इलेक्शन कमीशन ने एलान कर दिया कि रामपुर में इलेक्शन होगा और रातों रात उत्तर प्रदेश विधानसभा के स्पीकर ने विधानसभा 37 नहीं बल्कि हड़बड़ाहट में विधानसभा 38 की सीट को रिक्त घोषित कर दिया और अगले दिन चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई. इतनी जल्दी है मेरी बर्बादी की? क्यों आखिर क्या गुनाह है मेरा? एक वोट ही तो मांगता हूं. वोट भी कभी नहीं मांगा आपसे. कभी नहीं कहा कि मुझे वोट दो… हमेशा कहा मेरा साथ दो.”

मुझे जेल में जहर दिया गया ताकि मैं मर जाऊं-आजम खान

जनसभा के दौरान आजम खान ने कहा, “आखिर आपने मेरी मुस्कुराहट क्यों छीन ली आपने, मेरी सांसें क्यों छीन ली आपने?, 27 महीने की तन्हा कोठरी की कैद क्यों दी आपने, क्या गलती थी, हमारी क्या खता थी, हमारा गुनाह बताओ, हमारा क्यों हुआ जमाना दुश्मन, सरकार क्यों दुश्मन हुए हमारी, मेरी जान की दुश्मन क्यों हुई, मुझे जेल में क्यों जहर दिया गया? बताओ मुझे क्यों जहर दिया गया? 2 दिन तक कोरोना के भयानक मरीज को जेल के बाहर क्यों जाने नहीं दिया गया ताकि मैं मर जाऊं क्यों आखिर किया आपने यह मेरे साथ.”

ये भी पढ़ें: Mainpuri Bypoll: डिंपल Vs रघुराज, किसके सिर ताज? चाचा बने चाणक्य, BJP का दांव ‘शाक्य’

तुम से मौत मांगने आया हूं. थक गया हूं मैं इस जिंदगी से.”

सपा नेता ने कहा, “मेरी मौत चाहते हो मार दो मुझे, मार दो गोली मुझे. यहां खुदा की कसम वह मौत मेरी जिंदगी की तकलीफों से सस्ती होगी मेरे पूरे घर को मार दो. तुम्हें मालूम है जुल्म के कितने पहाड़ सह रहे हम. हंसो हम पर कहकहे लगाओ हम पर, बेचो अपना जमीर बिक जाओ एक-एक टके के लिए और इत्तेला करो उन अफसरान को जो हमारी बर्बादी चाहते हैं. यह जलसा नहीं है तुमसे इंसाफ लेने आया हूं. तुम से मौत मांगने आया हूं. थक गया हूं मैं इस जिंदगी से.”

अब मुझे हिंदुस्तान से भी निकाले जाने का इंतजार-आजम खान

आजम खान ने कहा, “कुछ मत सोचना मेरे बारे में बहनों, मैं तो इंतजार इस बात का कर रहा हूं कि किस दिन मुझे देश निकाला मिलेगा, क्योंकि अब एक ही ज़ुल्म बाकी रह गया कि मुझे हिंदुस्तान से निकाला जाए. मेरा वोट देने का अधिकार तक खत्म कर दिया. मेरे जीने का हक इसलिए बाकी है कि वह मुझे सीधे नहीं मारना चाहते. सपा नेता ने कहा कि वे चाहते हैं कि यह एड़ियां रगड़-रगड़ कर सारा-सारा दिन अदालत में खड़ा रहता हूं.

Bharat Express Desk

Recent Posts

इमरान खान को देश छोड़ना पड़ेगा या मिलेगी राहत? बॉम्बे हाईकोर्ट में कल होगा बड़ा फैसला

इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…

6 hours ago

चीन-पाक सीमा पर किलेबंदी! 2.12 लाख करोड़ रुपये की डिफेंस डील को मंजूरी

Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…

6 hours ago

‘जाणता राजा’ का 5वां दिन: गाजियाबाद में गूंजी महाकवि भूषण की पंक्तियां- ‘काशी कर्बला होती मथुरा मदीना होती, शिवाजी न होते तो…’

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

8 hours ago