देश

Azam Khan Case: ‘आजम खान का डर बेवजह नहीं है’, बसपा सांसद दानिश अली ने यूपी पुलिस को बताया लापरवाह, योगी सरकार पर साधा निशाना

UP politics: रामपुर जेल से दूसरी जगह शिफ्ट करने के दौरान समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री आजम खान ने एनकाउंटर का डर जताया था. इसको लेकर यूपी में सियासत शुरू हो गई है. बसपा सांसद दानिश अली ने यूपी की सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही योगी सरकार पर भी निशाना साथा है और एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा है कि “आज़म ख़ान साहब का डर बेवजह नहीं है.” तो वहीं अब बसपा सांसद के इस बयान के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति गरम हो गई है.

बता दें कि फर्जी जन्म प्रमाण पत्रों को लेकर आजम खान के साथ ही उनके बेटे अब्दुल्ला आजम और पत्नी तंजीन फातिमा को रामपुर की अदालत ने दोषी करार दिया है और तीनों को सात-सात साल की सजा सुनाई गई है. कोर्ट के आदेश के बाद तीनों को रामपुर जेल भेजा गया था और फिर रविवार को अचानक आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को अलग-अलग जेलों में शिफ्ट करने के लिए रामपुर जेल से बाहर निकाला गया था. इसी दौरान सुरक्षा कर्मियों से उम्र का लिहाज करने की बात करते हुए एनकाउंटर का आशंका जताई थी औऱ कहा था कि ‘हमारा एनकाउंटर हो सकता है, कुछ भी हो सकता है.’ इस सम्बंध में सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो रहा है. तो वहीं अब आजम खान के बयान के बाद बसपा सांसद दानिश अली ने उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ ही भाजपा सरकार पर निशाना साधा है और उत्तर प्रदेश पुलिस को लापरवाह बताते हुए कहा है कि, ‘आज़म ख़ान साहब का डर बेवजह नहीं है.’ इसी के साथ ही माफिया अतीक अहमद की हत्या को याद दिलाते हुए कहा है कि “उत्तर प्रदेश में पूर्व सांसद अतीक़ अहमद और उनके भाई पूर्व विधायक अशरफ़ की पुलिस कस्टडी में हत्या दुनिया देख चुकी है. यूपी पुलिस से घोर लापरवाही और गलतियां हो चुकी हैं. ऐसे में उत्तर प्रदेश सरकार पर सपा नेता की सुरक्षा की ज़िम्मेदारी और बढ़ जाती है.”

ये भी पढ़ें- UP News: सपा नेता आजम खान को सता रहा एनकाउंटर का डर, रामपुर जेल से निकलते ही जताई आशंका, सुरक्षा कर्मियों से लगाई ये गुहार

आजम को भेजा गया सीतापुर जेल

मालूम हो कि रविवार को रामपुर जेल से निकाल कर सपा नेता आजम खान को सीतापुर जेल में शिफ्ट किया गया है. वह इस जेल में पहले भी 27 महीने तक बंद रह चुके हैं. तो वहीं अब एक बार फिर से उनको 17 महीने बाद सीतापुर की जेल में शिफ्ट कर दिया गया है. उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को हरदोई की जिला जेल में शिफ्ट किया गया है. हरदोई जेल में हाई सिक्योरिटी बैरक न होने की वजह से आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम को सामान्य बैरक में आम बंदियों के साथ ही रहना पड़ेगा.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

9 minutes ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

23 minutes ago

हर महीने 9 तारीख को कांपेगा उत्तराखंड? बजेगा भूकंप का अलार्म, जानिए पूरा प्लान

उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…

46 minutes ago

शारदीय नवरात्रि के व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से बनाएं दूरी?

Navratri Vrat Rules: शारदीय नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक माता की पूजा-अर्चना और व्रत…

60 minutes ago

‘तारीख पर तारीख’ से पाकिस्तान में टूटा सब्र, कोर्ट में ही वकील ने कर दिया बड़ा कांड

Pakistan Court Incident: पाकिस्तान के सिंध हाईकोर्ट की हैदराबाद सर्किट बेंच में 11 महीने से…

1 hour ago

रियाद जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को क्यों लेना पड़ा दिल्ली यू-टर्न? इंडिगो ने भी रद्द की उड़ानें

सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों के बाद एयर इंडिया और इंडिगो ने 10…

1 hour ago