गले की खराश से लेकर पाचन तक, जानें कमाल की जड़ी-बूटी मुलेठी के फायदे
मध्यप्रदेश में बीजेपी ने गाने के जरिए कांग्रेस पर बोला हमला (फोटो SCreen grab from video)
Madhya Pradesh Election: जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे राजनीतिक पार्टियों की लड़ाई दिलचस्प होती जा रही है. समय के साथ-साथ आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति भी हावी होती जा रही है. लगभग सभी सीटों पर प्रत्याशी घोषित करने के बाद बीजेपी ने कांग्रेस पर एक गाने के जरिए बड़ा हमला बोला है. पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को लेकर खूब तंज कसा है. बीजेपी ने इस गाने को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है. इस गाने को एक फिल्मी के ऊपर लिखा हुआ है. बीजेपी का यह गाान सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.
इस गाने के वीडयो को पार्टी ने सुबह ट्विटर पर शेयर किया और अभी तक 36 हजार से ज्यादा लोगों ने इस सोशल मीडिया पर देख लिया है. लोग इस पर अपनी तरह-तरह की प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं. बीजेपी ने इस गाने की टैग लाइन बनाई है वो है कि “लूट करे और करे घोटाले, करप्शन नाथ से डरियो, ये सबकुछ लूट खाएगा, तुम बचके रहियो”. इस पूरे गाने के वीडियो में पीसीसी चीफ कमलनाथ का फुटेज का इस्तेमाल किया गया है.
बता दें कि एक तरफ बीजेपी लगातार कांग्रेस को घेरने की कोशिश में लगी है तो वहीं दूसरे तरफ कांग्रेस में अभी टिकट बंटवारे को लेकर सियासी घमासान जारी है. कांग्रेस ने गुरुवार की देर रात अपने प्रत्याशियों की सूची का ऐलान किया था. इसके बाद से ही प्रदेश के कई कार्यकर्ता इसका विरोध कर रहे हैं. दूसरे दिन पार्टी से नाराज कांग्रेस के कार्यकर्ता राजधानी भोपाल पहुंचे. यहां उन्होंने पार्टी दफ्तर और दिग्विजय सिंह के आवास के बाहर प्रर्दशन किया. इतना ही नहीं कार्यकर्ताओं ने पुतला भी जलाया. इसके बाद कार्यकर्ताओं की नाराजगी थमी नहीं और अगले पीसीसी चीफ कमलनाथ के घर के बाहर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया.
यह भी पढ़ें- MP Elections: कांग्रेस प्रत्याशी को रैली में DJ बजाना पड़ा महंगा, आचार संहिता के उल्लंघन में दर्ज हुआ मुकदमा
शुजालपुर विभानसभा के अलावा निवाड़ी जिले से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भोपाल पहुंचे. यहां कार्यकर्ता बीजेपी से कांग्रेस में शामिल हुए अमित राय का विरोध कर रहे हैं. पार्टी ने अमित राय को टिकट दिया है. वहीं कार्यकर्ता रजनीश पटेरिया को टिकट देने की मांग कर रहे हैं. इसके अलावा मल्हारगढ़ विधानसभा से कार्यकर्ता भी भोपाल पहुंचे हैं.
करवा चौथ 2026 आज, 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. सुहागिन महिलाएं पति की…
29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को करवा चौथ के अवसर पर ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार मेष,…
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी पर भारतीय नागरिकता मिलने से पूर्व मतदाता सूची में…
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…
छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…