देश

Azamgarh: आजमगढ़ के मंदुरी एयरपोर्ट को मिला DGCA का लाइसेंस, अगले हफ्ते शुरू होगी लखनऊ के लिए पहली उड़ान

Azamgarh: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से बड़ी खबर सामने आ रही है. शुक्रवार को यहां के मंदुरी एयरपोर्ट को नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) की ओर से लाइसेंस जारी कर दिया गया. खबर सामने आ रही है कि आजमगढ़ से लखनऊ के लिए इसी सप्ताह पहली उड़ान शुरू हो जाएगी. इसको लेकर एक-दो दिन में शेड्यूल भी जारी कर दिया जाएगा. इस एयरपोर्ट की निगरानी की जिम्मेदारी वाराणसी एयरपोर्ट अथारिटी को दी गई है. बता दें कि लाइसेंसिंग प्रक्रिया पूरी करने के लिए डीजीसीए के अधिकारियों ने कुछ दिन पूर्व आजमगढ़ जाकर मानकों की पड़ताल की थी तो वहीं अब लाइसेंस मिलने के बाद विमान संचालन की तैयारी भी शुरू कर दी गई हैं.

इस सम्बंध में वाराणसी एयरपोर्ट के निदेशक पुनीत गुप्ता ने मीडिया को जानकारी दी कि निर्माण और लाइसेंस की प्रक्रिया पूरी हो गई है. उन्होंने बताया कि, इसी सप्ताह आजमगढ़ से लखनऊ के लिए पहली उड़ान शुरू हो जाएगी और इसका शेड्यूल भी एक-दो दिन में जारी कर दिया जाएगा. उन्होंने आगे बताया कि, आजमगढ़ के मंदुरी एयरपोर्ट निदेशक के रूप में मुकेश यादव की नियुक्ति के साथ अन्य तकनीकी स्टाफ की भी तैनाती कर दी गई है. मिली जानकारी के मुताबिक, रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम (आरसीएस) के तहत यहां से विमान का संचालन किया जाएगा. इसके किराए में सब्सिडी होगी. बता दें कि, विमान संचालन के लिए एक निजी विमानन कंपनी का चयन भी किया गया है. पहले से ही उसे संचालन की अनुमति मिल चुकी है. एयरपोर्ट की लाइसेंसिंग के इंतज़ार में शेड्यूल नहीं जारी हुआ था.

ये भी पढ़ें- Etawah News: इटावा में बड़ा हादसा, ढाबे में घुसा अनियंत्रित ट्रक, तीन लोगों की मौत, नशे में धुत ड्राइवर गिरफ्तार

हवाई पट्टी का किया गया है विस्तार

मीडिया सूत्रों के मुताबिक, प्रदेश के रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम (आरसीएस) के तहत आजमगढ़ के मंदुरी में हवाई पट्टी का विस्तार कर एयरपोर्ट बनाया गया है. इसके संचालन की प्रक्रिया केवल लाइसेंस के इंतजार में अटकी हुई थी. फिलहाल अब अगले हफ्ते लखनऊ की पहली फ्लाइट शुरू होने जा रही है. इसी के साथ अन्य विमानन कंपनियों के आगे आने की संभावना जताई जा रही है. बता दें कि जिले में इससे हवाई सेवाओं का विस्तार होगा, जिसका सीधा लाभ आजमगढ़ के साथ ही जिले के आस-पास रहने वालों को भी मिलेगा.

सोनभद्र का म्योरपुर हवाई अड्डा भी बनारस से ही होगा संचालित

वाराणसी एयरपोर्ट निदेशक पुनीत गुप्ता ने मीडिया को जानकारी दी कि बाबतपुर एयरपोर्ट से ही म्योरपुर (सोनभद्र) हवाई अड्डे का भी संचालन होगा. इसी के साथ उन्होंने बताया कि, ट्रेनिंग व संसाधन यहीं से उपलब्ध कराए जाएंगे. फिलहाल म्योरपुर में एयरपोर्ट की जमीन के कुछ हिस्से का मामला अभी कोर्ट में विचाराधीन है. निस्तारण के बाद प्राथमिकता पर हवाई अड्डा का निर्माण कराया जाएगा. वहीं बता दें कि प्रदेश में श्रावस्ती और अयोध्या एयरपोर्ट भी बनकर तैयार हो गया है और कुछ ही दिनों में इसका भी संचालन शुरू हो जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

Harry Boxer Arrested: लॉरेंस गैंग का कुख्यात हैरी बॉक्सर कैलिफोर्निया में गिरफ्तार, भारत लाने की कागजी कार्रवाई शुरू

Bollywood Threats: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कुख्यात गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को अमेरिका के कैलिफोर्निया में…

33 minutes ago

अमेरिका से कनाडा तक दिवाली की धूम, जगमग हुए शहर; न्यू जर्सी में रामलीला तो टोरंटो में लगा स्ट्रीट मेला

Diwali Celebration America: अमेरिका और कनाडा के कई शहरों में दिवाली का जश्न धूमधाम से…

44 minutes ago

गुरनूर बरार की कातिलाना गेंदबाजी! दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड 134 रन पर ढेर

India Vs New Zealand 2nd ODI: भारत ने हेनरी स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे…

55 minutes ago

Ghaziabad Blast में आतंकी कनेक्शन! ‘तहरीक-उल-मुजाहिदीन’ के नाम से वीडियो वायरल, पुलिस और एजेंसियां अलर्ट

Ghaziabad Police Chowki Blast: गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाके के बाद सोशल मीडिया…

1 hour ago

मोहम्मद शमी: टेस्ट क्रिकेट ने उन्हें छोड़ दिया, उन्होंने क्रिकेट को नहीं

Mohammed Shami Retirement: मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है.…

2 hours ago