कार्यक्रम को संबोधित करते पीएम मोदी
Surat Diamond Bourse: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सूरत डायमंड बोर्स का उद्घाटन किया. सूरत डायमंड बोर्स अंतर्राष्ट्रीय हीरे और आभूषण व्यवसाय के लिए दुनिया का सबसे बड़ा और आधुनिक केंद्र होगा. वहीं उद्घाटन के बाद अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि “आज सूरत शहर की भव्यता में एक और डायमंड जुड़ गया है और डायमंड भी छोटा-मोटा नहीं है बल्कि ये तो दुनिया में सर्वश्रेष्ठ है.”
नए भारत के नए सामर्थ्य और नए संकल्प का प्रतीक
वहीं अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज ही सूरत एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का लोकार्पण भी हुआ है. दूसरा बड़ा काम ये हुआ है कि अब सूरत एयरपोर्ट को इंटरनेशनल एयरपोर्ट का दर्जा मिल गया है.” पीएम मोदी ने आगे बोलते हुए कहा, “सूरत डायमंड बोर्स भारतीय डिजाइनरों, भारतीय सामग्रियों और भारतीय अवधारणाओं की क्षमताओं को प्रदर्शित करता है. ये भवन नए भारत के नए सामर्थ्य और नए संकल्प का प्रतीक है.”
भारत दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में से एक होगा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, ”मैंने देश को यह गारंटी दी है कि मेरे तीसरे कार्यकाल में भारत दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में से एक होगा. सरकार ने आने वाले 25 सालों का लक्ष्य तय किया है.” प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि, “सूरत डायमंड बोर्स मोदी की गारंटी का एक उदाहरण है.”
इसे भी पढ़ें: Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो के गेट में साड़ी फंसने से महिला की मौत, जांच में हुआ बड़ा खुलासा
बता दें कि एसडीबी भवन (सूरत डायमंड बोर्स) 67 लाख वर्ग फुट से अधिक दायरे में फैला है. ऐसे में यह अब दुनिया का सबसे बड़ा कार्यालय परिसर है. बता दें कि यह सूरत शहर के पास खजोद गांव में स्थित है. सूरत डायमंड बोर्स के स्ट्रक्चर की बात करें तो इसमें कुल नौ टावर बने हुए हैं जो कि 15 मंजिला हैं. वहीं अगर इनमें कुल कार्यालयों की संख्या जोड़ी जाए तो यह करीब 4,700 हो जाते हैं. सूरत डायमंड बोर्स की आधारशिला 2015 में गुजरात की तत्कालीन मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल ने रखी थी. वहीं सूरत डायमंड बोर्स कॉम्प्लेक्स के निर्माण में 3200 करोड़ रुपये की लागत आई है. लगभग 8 साल में इसका निर्माण कार्य जाकर पूरा हुआ.
Bollywood Threats: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कुख्यात गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को अमेरिका के कैलिफोर्निया में…
Diwali Celebration America: अमेरिका और कनाडा के कई शहरों में दिवाली का जश्न धूमधाम से…
India Vs New Zealand 2nd ODI: भारत ने हेनरी स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे…
Ghaziabad Police Chowki Blast: गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाके के बाद सोशल मीडिया…
HDFC Bank FD interest rates: HDFC बैंक ने FD पर ब्याज दरें बढ़ाकर ग्राहकों को…
Mohammed Shami Retirement: मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है.…