देश

प्रोफेसर ने पहले किया था प्रपोज, अब लगा रेप का आरोप, जानें क्या है मामला

Allahabad University: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है. दरअसल यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर पर एक छात्रा ने रेप का आरोप लगाया है. बता दें कि इस घटना के संबंध में रविवार पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था. पुलिस के मुताबिक आरोपी प्रोफेसर अजय सागर के खिलाफ कर्नलगंज थाने में केस दर्ज कर लिया गया है.

प्रोफेसर ने पहले किया था छात्रा को प्रपोज

एसपी राजीव कुमार यादव ने बताया कि बीए थर्ड इयर की छात्रा ने प्रोफेसर पर प्रपोज करने का आरोप लगाया है. इस बात की पुष्टि पुलिस ने की है. छात्रा ने प्रोफेसर के प्रपोज को ठुकारा दिया. एसपी यादव घटना के बारे में आगे कहा कि विश्वविद्यालय में इतिहास पढ़ाने वाले शिक्षक बार-बार छात्रा को फोन और मैसेज करते थे. एफआईआर के मुताबिक, बीते 15 जनवरी की शिक्षक ने छात्रा को एक पार्क में बुलाया और धमकी देते हुए कहा कि वह सुसाइड कर लेगा.

पुलिस ने दर्ज की गई एफआईआर का हवाला देते हुए कहा कि शिक्षक सागर उसे अपने कमरे में ले गया और उसके साथ बलात्कार किया. इसके अलावा एफआईआर में छात्रा ने आरोप लगाया है कि रेप के बारे में टीचर ने दूसरे को ना बताने की धमकी भी दी थी.

बलात्कार और आपराधिक धमकी को लेकर मामला दर्ज

बताते चलें कि यूनिवर्सिटी (Allahabad University) के प्रोफेसर (Professor) के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और 506 के तहत मामला दर्ज कर कर लिया गया है. साथ ही इस मामले की जांच की जा रही है. बता दें कि आईपीसी की धारा 376 बलात्कार के मामले में और 506 आपराधिक धमकी को लेकर दर्ज किया जाता है.

Dipesh Thakur

Recent Posts

पितृ पक्ष 2026: आज है चतुर्थी श्राद्ध, जानें विधि, नियम और विशेष धार्मिक महत्व

Pitru Paksha 2026: 30 सितंबर (बुधवार) को चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. सनातन परंपरा…

2 hours ago

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

4 hours ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

5 hours ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

5 hours ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

5 hours ago

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में CJI की एंट्री पर नया दांव, सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल

सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…

6 hours ago