बाबूलाल मरांडी, बीजेपी नेता
झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठियों को लेकर फिर से सियासी माहौल गरमा गया है. प्रदेश के पूर्व सीएम और बीजेपी नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि उनकी सरकार आने पर एनआरसी लागू करेंगे. बाबूलाल मंराडी ने ये बयान ट्विटर पर ट्वीट करते हुए दिया है. उन्होंने ये भी कहा कि घुसपैठ के चलते पाकुड़ और साहिबगंज की भूगोलिक स्थिति बदल रही है. जो चिंता की बात है.
बाबूलाल मरांडी ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा है कि “बहुत गंभीर हालात हैं. स्थिति चिंताजनक है. डेमोग्राफी बदलाव से आदिवासियों का अस्तित्व खतरे में है. बांग्लादेशी घुसपैठियों ने संताल परगना के पूरे इलाके को अपने जद में ले लिया है.झारखंड में भाजपा सरकार बनते ही इनके विरुद्ध निर्णायक लड़ाई लड़ी जाएगी और NRC लाकर इन्हें चुन-चुनकर राज्य की सीमा से बाहर किया जाएगा.”
यह भी पढ़ें-UP News: “गैर मुस्लिमों को नहीं बनाएंगे मुसलमान”, मौलाना तौकीर रजा का बड़ा बयान, भाजपा पर भी साधा निशाना
बाबूलाल मरांडी ने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग राजनीतिक हित के लिए घुसपैठियों को संरक्षण देने का काम कर रहे हैं. जो देश और झारखंड के लिए खतरनाक है. हमें इस समस्या को जल्द ही खत्म करना होगा. इसलिए जैसे ही बीजेपी की सरकार आएगी, हम एनआरसी लागू कर इन्हें राज्य की सीमा से बाहर भेजेंगे.
बाबूलाल मरांडी ने आगे कहा कि ” हमें जानकारी मिली है, कांग्रेस और जेएमएम के संरक्षण में वोट बैंक को बढ़ाने के लिए बांग्लादेशी घुसपैठियों को जमीन देकर उन्हें भारत का नागरिक बनाया जा रहा है. इन घुसपैठियों के सरकार राशन कार्ड देकर जमीनों पट्टा करवा रही है.
जानकारी के मुताबिक, बांग्लादेशी घुसपैठिए पश्चिमी बंगाल के रास्ते मोतीपुर होते हुए मालदा पहुंचते हैं. उसके बाद चेक पोस्ट से बचने के लिए ये घुसपैठिए कालियाचक से होते हुए फरक्का मोड़ के सड़क से होते हुए नयाबस्ती राजमहल पहुंच जाते हैं, क्योंकि इस रास्ते पर चेकपोस्ट नहीं पड़ते हैं.
-भारत एक्सप्रेस
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 26 अक्टूबर 2026 को गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तराखंड हाईकोर्ट के…
Microsoft Layoff Alert: माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और कनाडा में करीब 60,000 पात्र कर्मचारियों…
27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…
27 अक्टूबर 2026 के दैनिक राशिफल के अनुसार, मेष, मिथुन, सिंह और धनु समेत कई…
Fitness Health Tips: फिट रहने के लिए रोजाना 10,000 कदम चलना ही जरूरी नहीं है.…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन करियर और…