आस्था

बुद्ध पूर्णिमा पर 200 साल बाद ये दुर्लभ संयोग, अब इन राशियों की होगी बल्ले-बल्ले

Buddha Purnima 2024 Lucky Zodiac: ज्योतिष शास्त्र के नजरिए से बुद्ध पूर्णिमा (23 मई 2024) का दिन बेहद खास है. इस दिन कुछ खास ग्रहों के योग से दुर्लभ संयोग बन रहा है. बुद्ध पूर्णिमा पर सूर्य, गुरु और शुक्र ग्रह की युति से वृषभ राशि में त्रिग्रही योग बन रहा है. इसके अलावा सूर्य और गुरु के मिलने से गुरु आदित्य योग का निर्माण हो रहा है. इतना ही नहीं, इस दिन शुक्र-आदित्य और गजलक्ष्मी योग भी बन रहा है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 200 साल बाद ऐसा दुर्लभ संयोग बना है जब शनि देव पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र में विराजमान हैं. ऐसे में बुद्ध पूर्णिमा पर बना दुर्लभ संयोग कुछ राशियों के लिए शुभ साबित होगा.

मेष राशि

वैशाख पूर्णिमा पर बनने वाले ग्रहों के संयोग से मेष राशि से जुड़े लोगों को धन लाभ होगा. अचानक धन लाभ का भी योग है. आमदनी में गजब का इजाफा होगा. नौकरी में प्रदर्शन अच्छा रहेगा. अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण बना रहेगा. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. बिजनेस करने वालों को जबरदस्त मुनाफा प्राप्त होगा.

तुला राशि

बु्द्ध पूर्णिमा पर बनने वाले दुर्लभ संयोग से तुला राशि के लोगों को खास लाभ मिलेगा. पिता के साथ रिश्ते मजबूत होंगे. शादीशुदा जिंदगी खुशहाल रहेगी. संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा. जॉब की तलाश में लगे लोगों को खुशखबरी मिलेगी. आमदनी के स्रोत बनेंगे. किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा.

कुम्भ राशि

दैनिक आमदनी में वृद्धि होगी. आमदनी के साधनों में भी वृद्धि होगी. अचानक धन प्राप्ति का योग है. अगर किसी प्रकार का निवेश करना चाहते हैं तो उसके लिए यह समय अनुकूल साबित हो सकता है. इस दौरान मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी. बिजनेस करने वालों को इस दौरान कई दूसरे लाभ भी प्राप्त होंगे. शादीशुदा लोगों के लिए यह समय खास है.

बुद्ध पूर्णिमा पर क्या करें

बुद्ध पूर्णिमा पर घर की साफ-सफाई करें. इस दिन उपवास करना शुभ माना गया है. ऐसा मन प्रसन्न रहता है.

बुद्ध पूर्णिमा पर शाम के समय चंद्र देव को फूल, दूध-दीप, अन्न और गुड़ इत्यादि से उनकी पूजा करें.

बुद्ध पूर्णिमा के दिन मंदिर में जाकर भगवान विष्णु के सामन घी का दीया जलाएं. इसके अलावा भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करें.

बुद्ध पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान और दान करने से विशेष लाभ मिलता है. साथ ही पूर्व जन्म के पाट नष्ट हो जाते हैं.

बुद्ध पूर्णिमा के दिन दान करने से खास लाभ प्राप्त होता है.

बुद्ध पूर्णिमा पर क्या ना करें

बुद्ध पूर्णिमा पर तामसिक भोजन नहीं करना चाहिए. इसके अलावा इस दिन नॉनवेज और शराब इत्यादि का सेवन करने से भी बचना चाहिए. इतना ही नहीं, इस दिन दूसरों की बुराई करने से भी परहेज करना चाहिए.

यह भी पढ़ें: आखिर राजकुमार सिद्धार्थ राजशाही ठाठ बाट छोड़कर क्यों और कैसे बने बुद्ध? दिलचस्प है घटनाक्रम

Dipesh Thakur

Recent Posts

रावण जलते ही जहरीली हुई दिल्ली-NCR की हवा…! घुटने लगा लोगों का दम, जानें आज कितना है AQI?

दशहरे पर रावण दहन और आतिशबाजी के बाद दिल्ली-NCR की हवा की गुणवत्ता बिगड़ गई…

9 minutes ago

Atal Awasiya Yojana: महिलाओं को मिलेगी बिल्कुल मुफ्त शिक्षा, मोदी सरकार की इस योजना का फायदा उठाने के लिए करें बस ये काम

Atal Awasiya Yojana: उत्तर प्रदेश सरकार की अटल आवासीय योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों…

20 minutes ago

एक साथ 3 लाख सरकारी कर्मचारी छुट्टी पर! पंजाब में आज क्यों मचा है हड़कंप?

Punjab Employees Strike: पंजाब में करीब 3 लाख सरकारी कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर सामूहिक…

41 minutes ago

पति सरहद पर दे रहा था पहरा, पत्नी चीन के जासूसों संग रच रही थी बड़ी साजिश? जानिए कैसे हुआ भंडाफोड़

Espionage Case: जम्मू-कश्मीर में तैनात भारतीय सेना के एक अधिकारी की पत्नी पर विदेशी और…

49 minutes ago