देश

बालासोर हादसा : युद्धस्तर पर शुरू हुआ मलबा हटाने का काम, 90 ट्रेनों को किया गया रद्द, 46 का बदला रूट

ओडिशा के बालासोर में हुए भीषण ट्रेन हादसे के बाद अब पटरियों से मलबे को हटाने का काम युद्धस्तर पर शुरू हो गया है. करीब एक हजार मजदूरों को लगाया गया है. साथ ही पटरियों को तेजी के साथ बिछाया जा रहा है. इसके अलावा 90 ट्रेनों को रद्द कर दिया है और 46 ट्रेनों का रूट बदला गया है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने खुद शनिवार की रात मौके पर मौजूद रहकर मरम्मत कार्य का जायजा लिया. रेल मंत्री ने निर्देश दिए हैं कि काम को तेजी के साथ पूरा कराया जाए. मलबा हटाने के लिए 5 जेसीबी, 7 पोलकेन मशीन और दो बड़ी क्रेनों को लगाया गया है.

जानकारी के मुताबिक, पांच जून तक ट्रैक को ठीक करने के साथ ही मलबे को पूरी तरह से हटा दिया जाएगा. वहीं हावड़ा-चेन्नई रूट की करीब 90 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है और 46 का रूट बदला गया है. रविवार को स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया हादसे के पीड़ितों से अस्पताल में मुलाकात करेंगे.

अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि, शनिवार रात से ही मलबे को हटाने का काम तेजी के साथ चल रहा है. एक हजार मजदूरों को लगाया गया है. साथ ही क्षतिग्रस्त हुईं पटरियों को दोबारा बिछाया जा रहा है. जल्द ही ट्रेन सेवाएं दोबारा शुरू कर ने की कोशिश की जा रही है. गौरतलब है कि ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसे में 288 लोगों की मौत हो गई और 1100 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे. घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. रेलवे की तरफ से बताया गया कि 793 लोगों को अस्पतालों से छु्ट्टी दे दी गई है. इसके अलावा 382 लोगों का इलाज किया जा रहा है. कुछ लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है.

यह भी पढ़ें- मोदी सरकार के स्वर्णिम नौ साल, देश-दुनिया में भारत को मिला सम्मान

हादसे के बाद प्रधानमंत्री ने घटनास्थल का दौरा किया था. पीएम मोदी ने अस्पताल में जाकर घायलों से मुलाकात की थी, और हादसे में मरने वालों के परिजनों को मुआवजा देने की घोषणा की थी. साथ ही कहा था कि हादसे की उच्चस्तरीय जांच कराई जाएगी. जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

2 hours ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

3 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

4 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

4 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

4 hours ago