देश

Weather Update: देश के 21 राज्यों में बारिश की संभावना, इन राज्यों में गिर सकते हैं ओले, जानिए आज के मौसम का हाल

Weather Update Today: दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम का मिजाज बदला बदला सा है. सुबह से ही हल्की बारिश हो रही है.  साथ ही आज आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे. भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, 4 जून को दिल्ली में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. 3 जून को दिल्ली में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस कम था. आईएमडी ने मध्य महाराष्ट्र में अलग-अलग जगहों पर बिजली गिरने के साथ ओलावृष्टि की भविष्यवाणी की है. देश के 21 राज्यों में आज बारिश होने का अनुमान है. इसके साथ ही आईएमडी ने 5 राज्यों में लू चलने की संभावना जताई है.

गरज के साथ बारिश की संभावना

मौसम विभाग की मानें तो आज पश्चिम राजस्थान में अलग-अलग जगहों पर बिजली चमकने, गरज के साथ बारिश की संभावना है. तूफान में हवा की गति 50 से 60 किमी. इसके एक घंटे तक चलने की उम्मीद है. इसके साथ ही ओडिशा में बिजली चमकने और तेज हवाएं के साथ बारिश हो सकती है. आईएमडी ने जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, छत्तीसगढ़, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, केरल और माहे में बिजली चमकने और तेज हवा  के साथ बारिश की भी भविष्यवाणी की है.

ये भी पढ़ें- हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी और नेपाल की पीएम पुष्पा दहल के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई

कई राज्यों में लू की स्थिति

इसके अलावा विदर्भ, गंगीय पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, कोंकण और गोवा, मराठवाड़ा, गुजरात, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, रायलसीमा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कई स्थानों पर . बिजली चमकने से बारिश संभव हो सकती है. आईएमडी ने बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और विदर्भ के अलग-अलग क्षेत्रों में लू की स्थिति की भविष्यवाणी की है.

आईएमडी ने दक्षिण-पूर्व और आसपास के दक्षिण-पश्चिम अरब सागर, लक्षद्वीप-मालदीव क्षेत्र, अंडमान सागर और दक्षिण बंगाल की खाड़ी में तूफानी मौसम की संभावना जताई है. पूर्वोत्तर अरब सागर, उत्तरी गुजरात तट, मन्नार की खाड़ी और निकटवर्ती कोमोरिन क्षेत्र में तेज हवा चलने की संभावना है. मछुआरों को इन क्षेत्रों में न जाने की सलाह दी गई है.

Dimple Yadav

Recent Posts

समुद्र मंथन से लक्ष्मी जी से पहले प्रकट हुई थीं अलक्ष्मी, दरवाजे के बाहर दीपक रखने की पौराणिक कथा और महत्व

Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…

2 hours ago

भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय की मेजबानी में सजी ‘स्वर्णिम संध्या’; राजनीति, प्रशासन और आध्यात्म जगत की दिग्गज हस्तियां हुईं शामिल

भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…

7 hours ago

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

8 hours ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

8 hours ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

8 hours ago