देश

Ballia: नहीं थम रहा मौतों का सिलसिला, अब तक 69 लोगों की गई जान, पिछले 24 घंटों में 14 मरीजों ने तोड़ा दम

नरेंद्र मिश्रा

Ballia Deaths: यूपी के बलिया में हीट वेव और भीषण गर्मी के बीच मौतों का सिलसिला जारी है. प्रशासन के अनुसार अभी तक जिले में हो रही मौतों को लेकर पुख्ता कारण नहीं पता चल पाया है. इसके लिए लखनऊ से टीम भी पहुंची है और इसने जांच करनी शुरू कर दी है. चार दिनों में जिले में 69 लोगों की मौत हो चुकी है और ऐसी आशंका जताई जा रही है कि हीटवेव के कारण ये मौतें हुई हैं. हालांकि प्रशासन इसे खारिज करता रहा है.

जिला अस्पताल में आ रहे मरीजों की मौत से हड़कंप मचा हुआ है. सीएमओ डॉ. जयंत कुमार के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 178 मरीज जिला अस्पताल में भर्ती हुए हैं, जिसमें से 14 लोगों की मौत हो गई है. ये लोग विभिन्न बीमारियों से ग्रसित होकर जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराए गए थे और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

18 जून को 14 लोगों की मौत

जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों के मौतों के आंकड़ों की बात करें तो 15 जून को 23 मरीजों की मौत हुई थी जबकि 16 जून को 21 लोगों ने जान गंवाई थी. वहीं 17 जून को 11 और 18 जून को भी 14 मरीजों की मौत हुई है. इस तरह से अब तक कुल 69 मरीजों की मौत हुई है.

ये भी पढ़ें: ‘चायवाले’ को भारत का प्रधानमंत्री चुनकर लोगों ने कांग्रेस के अहंकार को चूर-चूर कर दिया: स्मृति ईरानी

सीएमओ का कहना है कि गर्मी ज्यादा है जिसकी वजह से हमारे यहां मरीजों की संख्या बढ़ी है. 178 मरीज कल जिला अस्पताल में भर्ती हुए हैं और उन सभी की देखरेख की जा रही है. सीएमओ ने बताया कि स्थिति कंट्रोल में है और किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं है. उन्होंने कहा कि बुजुर्ग मरीजों की वजह से संख्या बढ़ गई है. मौत के कारणों पर उनका कहना था कि मौत क्यों हो रही है इसके लिए दो डायरेक्टर आए हुए हैं और कल से जांच कर रहे हैं.

वहीं डीएम रवींद्र कुमार ने कहा जिला अस्पताल का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण में कई मरीजों से बात की गई है. कुछ मरीजों को सांस लेने में दिक्कत आ रही है, जिनका समुचित इलाज किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि CMS से डिटेल में बात हुई है. जिले के डीएम ने बताया कि पर्याप्त संख्या में डॉक्टर और स्टॉफ मौजूद हैं, साथ ही दवाइयों की कमी भी नहीं है. डीएम ने कहा कि बेड की भी समस्या नहीं है. उन्होंने कहा कि गर्मी को देखते हुए कूलर लगाए गए हैं और एसी भी लगाए जायेंगे ताकि हमारे मरीजों को कोई दिक्कत न हो.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

तिब्बत-चीन में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, कुछ ही मिनटों में तीन बार हिली धरती

तिब्बत और चीन में 7.0 तीव्रता के भूकंप से कई इलाकों में झटके महसूस किए…

13 minutes ago

मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग पर बोले ओम बिरला, कहा- प्रस्ताव आया तो नियमानुसार होगी कार्रवाई

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की विपक्ष की मांग के बीच लोकसभा अध्यक्ष…

30 minutes ago

पीएम मोदी और बेंजामिन नेतन्याहू के बीच फोन पर वार्ता: पश्चिम एशिया में शांति बहाली पर जोर, इजरायल के स्वतंत्रता दिवस का मिला निमंत्रण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच टेलीफोन पर द्विपक्षीय संबंधों…

1 hour ago