जिंदगी में सबकुछ अच्छा है फिर भी खालीपन? ऐसे बढ़ाएं मानसिक ऊर्जा
By Shubhra Rai
Rohit Sharma
Rohit Sharma, Team India: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा एक और आईसीसी इवेंट में फ्लॉप होने के बाद सवालों के घेरे में आ गए हैं. आईसीसी प्रतियोगिता के फाइनल में यह टीम इंडिया की चौथी हार थी. इस हार के बाद एक बार फिर भारतीय टीम में बदलाव का दौर आने वाला है. भारत के टेस्ट कप्तान के रूप में रोहित शर्मा की स्थिति अभी के लिए सुरक्षित है और वे वेस्टइंडीज दौरे पर भी टीम का नेतृत्व करने के लिए तैयार हैं. लेकिन उसके बाद उनकी गद्दी छीन सकती है. न केवल टेस्ट बल्कि लिमिटेड ओवर गेम में भी यह साल कप्तान के रूप में उनका आखिरी हो सकता है. हालांकि, वनडे और टी-20 में रोहित शर्मा के रिप्लेसमेंट के तौर पर भारत के पास कई ऑप्शन है और सबसे बड़ा नाम हार्दिक पंड्या का है. मगर जब बात टेस्ट फॉर्मेट की आती है तो यकीन मानिए टीम इंडिया के पास विकल्प ना के बराबर हैं.
रोहित शर्मा के बाद कप्तान कौन?
ये वो सवाल है जो पहले भी कई दिग्गज उठा चुके हैं लेकिन इसका जवाब बीसीसीआई ने अब तक नहीं दिया. क्योंकि रोहित शर्मा के बाद कौन यह जिम्मेदारी उठाएगा ऐसा कोई एक नाम टीम इंडिया ने अब तक नहीं सोचा है. अगर रोहित की कप्तानी में टीम इंडिया के फ्लॉप शो को भी नजरअंदाज कर दिया जाए तो भी रोहित का विकल्प ढूंढना जरूरी है. दरअसल, हिटमैन 36 साल के हो चुके हैं और कम से कम रेड-बॉल प्रारूप में लंबे समय तक खेलना जारी नहीं रख सकते. यानी हर हाल में भारत को टेस्ट में उनके रिप्लेसमेंट की तलाश करनी होगी.
ये भी पढ़ें: TNPL: अश्विन ने लपका हैरतअंगेज कैच, हवा में लगाई ऐसी छलांग.. देखकर आखें खुली रह जाएंगी
टीम मैनेजमेंट पर भी उठ रहे हैं सवाल
बीसीसीआई के खिलाफ लगातार सवाल उठ रहे हैं. टीम मैनेजमेंट की ये असफलता आने वाले समय टीम इंडिया को बड़ी मुश्किलों मे डाल सकती है. हम सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड की बात करते हैं. लेकिन बेंच स्ट्रेंथ कहां है? सिर्फ आईपीएल आयोजित करने से करोड़ों रुपये मीडिया राइट्स से हासिल करना ही उपलब्धि नहीं होनी चाहिए. ऐसे कई सवाल हैं जो आने वाले समय में भारतीय क्रिकेट के सामने कई बड़ी चुनौती पेश कर सकते हैं.
Swami Govind Dev Giri wishes Amit Shah birthday: गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर…
पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक व्यवस्था आज की चुनौतियों का समाधान नहीं कर…
Chandauli Double Murder: चंदौली के धीना थाना क्षेत्र में दो युवकों के शव बोरे में…
Kashi Sanskriti Sansad Sunil Deodhar Swami Jitendranand: काशी में 3, 4 और 5 नवंबर को…
15th All India Police Archery Championship Ranchi Santosh Gangwar: रांची के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में…
तिब्बत और चीन में 7.0 तीव्रता के भूकंप से कई इलाकों में झटके महसूस किए…