मंदिर से पोती के साथ लौट रही महिला को झपटमार ने बनाया निशाना
Panjab Crime News: बलटाना क्षेत्र में झपटमारी की एक और वारदात ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. गुरुवार देर शाम अपनी पोती के साथ मंदिर से घर लौट रही बुजुर्ग महिला को मोटरसाइकिल सवार झपटमार ने निशाना बना लिया. आरोपित महिला के कानों में पहनी करीब 70 हजार रुपये की सोने की बालियां झपटकर फरार हो गया. घटना हरमिलाप नगर रेलवे क्रॉसिंग के पास हुई. अचानक हुई वारदात से महिला बुरी तरह घबरा गई और आरोपित को पकड़ने का मौका तक नहीं मिल सका.
जानकारी के अनुसार बलटाना के सैनी विहार फेस-3 की रहने वाली पवित्रा नेगी गुरुवार देर शाम अपनी पोती के साथ मंदिर गई थीं. पूजा-अर्चना के बाद दोनों पैदल घर लौट रही थीं. इसी दौरान जब वे हरमिलाप नगर रेलवे क्रॉसिंग के नजदीक पहुंचीं तो मोटरसाइकिल पर सवार एक युवक अचानक उनके पास आ गया. इससे पहले कि महिला कुछ समझ पाती, युवक ने उनके कानों से सोने की बालियां झपट लीं और मोटरसाइकिल लेकर मौके से भाग निकला.
पीड़िता ने बताया कि पूरी घटना कुछ ही सेकंड में हो गई. वह अपनी पोती के साथ घर लौट रही थीं और उन्हें जरा भी अंदेशा नहीं था कि रास्ते में इस तरह की वारदात हो जाएगी. अचानक हुई झपटमारी के कारण वह घबरा गईं. जब तक वह संभलतीं, आरोपित काफी दूर निकल चुका था.
हरमिलाप नगर रेलवे क्रॉसिंग के पास हुई इस वारदात के बाद क्षेत्र में महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा एक बार फिर सामने आया है. शाम के समय मंदिर और बाजार से घर लौटने वाली महिलाओं के लिए ऐसी घटनाएं चिंता का विषय बन रही हैं. इस वारदात ने सार्वजनिक रास्तों पर पुलिस गश्त और संदिग्ध मोटरसाइकिल सवारों की निगरानी की आवश्यकता को भी उजागर किया है.
वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद बलटाना चौकी पुलिस ने आरोपित की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से मोटरसाइकिल सवार युवक का सुराग लगाने में जुटी है.
ये भी पढ़ें- प्रतापगढ़ में शराब बनी कातिल, शराबी पति को पत्नी ने टोका तो ईंट से कूचकर कर दी हत्या
इस संबंध में बलटाना पुलिस चौकी के इंचार्ज मलकीत सिंह ने बताया कि झपटमारी की घटना की सूचना पुलिस को मिल चुकी है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपित की तलाश की जा रही है. उन्होंने कहा कि पुलिस जल्द ही आरोपित की पहचान कर उसे गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है.
पंजाब के जीरकपुर से भारत एक्सप्रेस के लिए मेजर अली की रिपोर्ट
Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट दिवाली की छुट्टियों के बाद…
Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली के बाहर रजिस्टर्ड गैर-BS-VI वाहनों के इस्तेमाल…
Delhi NCR Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के चलते GRAP-3 लागू कर दिया गया…
पंजाब के पटियाला जिले में सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के पास कर्मभूमि एक्सप्रेस में आग…
Ministers Guidelines: सुप्रीम कोर्ट ने आपराधिक आरोपों का सामना कर रहे नेताओं को मंत्री बनाने…
Sukesh Chandrashekhar Case: महाठग सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ रुपये के ठगी मामले में अभिनेत्री…