Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

प्रतापगढ़ में शराब बनी कातिल, शराबी पति को पत्नी ने टोका तो ईंट से कूचकर कर दी हत्या

Pratapgarh Wife Murder: प्रतापगढ़ जिले के फतनपुर थाना क्षेत्र के एक स्थानीय बाजार में पति द्वारा पत्नी की ईंट से कूचकर हत्या करने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच शराब पीने को लेकर अक्सर विवाद होता था. इसी विवाद के चलते देर रात पति ने कथित तौर पर पत्नी की हत्या कर दी.

pratapgarh-wife-murder-alcohol-dispute-husband-kills-wife-with-brick-fatanpur

प्रतापगढ़ में पति ने ईंट से कूचकर पत्नी की हत्या की

Pratapgarh Wife Murder/SUNIL: प्रतापगढ़ जिले के फतनपुर थाना क्षेत्र के एक स्थानीय बाजार में पति द्वारा पत्नी की ईंट से कूचकर हत्या करने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच शराब पीने को लेकर अक्सर विवाद होता था. इसी विवाद के चलते देर रात पति ने कथित तौर पर पत्नी की हत्या कर दी. वारदात के बाद आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए लूट और हत्या की कहानी गढ़ने का प्रयास किया.

घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना पर एएसपी पूर्वी आलोक कुमार और क्षेत्राधिकारी प्रशांत राज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कराई.

पूछताछ में सामने आई वारदात की सच्चाई

पुलिस ने घटना के संबंध में पति से पूछताछ की. पूछताछ के दौरान आरोपी ने कथित तौर पर पत्नी की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली. पुलिस के अनुसार, शुरुआती तौर पर मामले को लूट और हत्या का रूप देने की कोशिश की गई थी, लेकिन पूछताछ में घटनाक्रम की दूसरी तस्वीर सामने आई.

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसे शराब की लत है. शराब पीने को लेकर अक्सर उसका पत्नी के साथ विवाद होता रहता था. वारदात के दिन भी वो शराब पीकर आया था. इसी को लेकर पत्नी विवाद कर रही थी. इसी वजह से उसने अपनी पत्नी की ईंट से कूचकर हत्या कर दी और उसे लूट और हत्या का ड्रामा रचा.

आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस

पुलिस अब वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है. हत्या में इस्तेमाल ईंट समेत अन्य साक्ष्यों के संबंध में भी आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. घटना के पीछे शराब को लेकर होने वाले विवाद को प्रमुख वजह बताया जा रहा है. मौके पर पहुंचे एएसपी पूर्वी आलोक कुमार ने घटना के संबंध में जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले में जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

फिलहाल घटना ने क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है. पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital