मंदिर से पोती के साथ लौट रही महिला को झपटमार ने बनाया निशाना, 70 हजार की सोने की बालियां छीनीं
Panjab Crime News: बलटाना क्षेत्र में अपनी पोती के साथ मंदिर से घर लौट रही बुजुर्ग महिला को मोटरसाइकिल सवार झपटमार ने निशाना बना लिया. आरोपित महिला के कानों में पहनी करीब 70 हजार रुपये की सोने की बालियां झपटकर फरार हो गया.







