Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

लव कुश रामलीला में ऋषि विश्वामित्र के किरदार में नजर आए केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, अभिनय ने किया मंत्रमुग्ध

दिल्ली की विश्वप्रसिद्ध लव कुश रामलीला कमेटी द्वारा ऐतिहासिक लाल किला परिसर में आयोजित रामलीला के तीसरे दिन केंद्रीय राज्य मंत्री और बक्सर के सांसद अश्विनी कुमार चौबे महर्षि विश्वामित्र के किरदार में दिखे.

ऋषि विश्वामित्र के किरदार में नजर आए केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे

ऋषि विश्वामित्र के किरदार में नजर आए केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे

अमृत प्रकाश, संवाददाता

Delhi News: दिल्ली की विश्वप्रसिद्ध लव कुश रामलीला कमेटी द्वारा ऐतिहासिक लाल किला परिसर में आयोजित रामलीला के तीसरे दिन केंद्रीय राज्य मंत्री और बक्सर के सांसद अश्विनी कुमार चौबे महर्षि विश्वामित्र के किरदार में दिखे.

केंद्रीय मंत्री चौबे ने भारत एक्सप्रेस से खास बातचीत में कहा कि यह परम सौभाग्य का क्षण था. ईश्वर की असीम कृपा है कि मैं बक्सर जैसे आध्यात्मिक सांस्कृतिक एवं पौराणिक के शहर से जनता जनार्दन के आशीर्वाद से सांसद हूं. महर्षि विश्वामित्र बक्सर की पावन भूमि से है. ऐसे में उनका अभिनय करना अत्यंत परम सौभाग्य की बात है. बक्सर उनकी तपस्थली थी.

भगवान विष्णु के दो अवतारों से जुड़ा है बक्सर

उन्होंने कहा कि भगवान विष्णु के प्रथम मनुज अवतार वामनावतार स्थल है. भगवान श्री राम और लक्ष्मण इस पावन भूमि पर पहुंचकर महर्षि विश्वामित्र के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में उन्होंने ताड़का जैसी राक्षसी का वध किया. भगवान श्री राम की प्रथम कर्मभूमि है. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बक्सर का सर्वांगीण विकास पिछले साढ़े नौ सालों में हुआ है. बक्सर पर्यटन के दृष्टिकोण से भारत सहित दुनिया के मानचित्र में आया है.

अभिनय का मकसद बक्सर के बारे में युवा पीढ़ी को मिले जानकारी

उन्होंने कहा की मेरे अभिनय करने का मकसद भी यही है कि बक्सर के बारे में पूरी दुनिया को पता चले. युवा पीढ़ी जाने. आधुनिक दुनिया तेजी से बदल रही है, पर्यटन के माध्यम से रोजगार के नए द्वार खुले हैं. ऐसे में बक्सर के बारे में अधिक प्रचार प्रसार होने से पर्यटन का विकास मिलेगा.

यह भी पढ़ें- “पहले जनरेशन 30 सालों में बदलती थी, अब 5 सालों में बदल जाती है”, नेशनल मीडिया कॉन्क्लेव 2023 में बोले भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंन्द्र राय

दशकों से हो रही हैं दिल्ली की विश्व प्रसिद्ध लव कुश रामलीला

गौरतलब है की बीते कई दशकों से लव कुश रामलीला कमेटी दिल्ली में भव्य रामलीला का आयोजन कर रही है, इस बार 15 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक रामलीला का आयोजन किया जा रहा है. लव कुश रामलीला में 150 फीट लंबा, 60 फिट चौड़ा और 72 फीट ऊंचा मंच बनाया गया है. लव कुश रामलीला की खास बात ये भी है कि इसमें राजनीति के दिग्गजों से लेकर बड़े-बड़े अभिनेताओं द्वारा एक्टिंग की जाती है. इस बार जाने माने एक्टर गगन मालिक राम के रूप में, कविता जोशी सीता के रूप में, वहीं दिशांक अरोड़ा लक्ष्मण तो बॉलीवुड में विलन के कैरेक्टर में फेमस मुकेश ऋषि रावण के रूप में किरदार निभा रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital