दुनिया

Israel Hamas War: अमेरिका की ईरान पर बड़ी कार्रवाई, बैलिस्टिक मिसाइल के इस्तेमाल पर लगाया प्रतिबंध

इजरायल और हमास के बीच में युद्ध छिड़ा हुआ है. जिसमें तमाम लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों लोग घायल हैं. इसी इसी बीच अमेरिका ने ईरान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है. अमेरिका ने ईरान की बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन कार्यक्रमों का मुकाबला करने के लिए नए प्रतिबंध का ऐलान किया है.

विदेश मंत्री ने दी जानकारी

इस बाबत जानकारी देते हिए अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि अमेरिका आज ईरान की बैलिस्टिक मिसाइल और यूएवी कार्यक्रमों का मुकाबला करने के लिए नए प्रतिबंधों की घोषणा की है.

अमेरिका ने ईरान पर लगाया प्रतिबंध

बता दें कि अमेरिका ने ईरान पर ऐसे समय में प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है, जब ईरान की बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन कार्यक्रमों पर सुरक्षा परिषद की तरफ से साल 2015 में लगाया प्रतिबंध खत्म होने वाला है. गौरतलब है कि ईरान पर इससे पहले ही कई यूरोपीय देशों ने संयुक्त बयान जारी करते हुए ईरान के मिसाइल और परमाणु प्रतिबंध बरकरार रखने का फैसला किया था. जिसमें ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी ने कहा था कि जो समझौते हुए थे, ईरान उनका पालन नहीं कर रहा है, इसलिए प्रतिबंध आगे भी जारी रहेगा.

विश्वभर के नेता एक मंच पर आएं- सुनक

वहीं ब्रिटेन के पीएम आज इजरायल दौरे पर जाएंगे. जिसको लेकर सुनक ने कहा कि गाजा में बीते मंगलवार को हुए रॉकेट से हमले में सैकड़ों जानें चली गईं. इस बर्बर हमले के बाद विश्वभर के नेताओं को एक मंच पर आकर इस खतरनाक स्थिति से निकलने के लिए विचार करना चाहिए. सुनक ने कहा कि ब्रिटेन के नागरिकों को वहां से सुरक्षित निकलने में सक्षम बनाने के लिए एक मार्ग खोलने को लेकर भी चर्चा करेंगे.

यह भी पढ़ें- Israel Hamas War: बाइडेन के बाद अब ब्रिटेन के पीएम सुनक जाएंगे इजरायल, नेतन्याहू से करेंगे मुलाकात

हमास के हमले में 7 ब्रिटिश नागरिकों की मौत हुई है

ब्रिटिश पीएमओ की तरफ से बताया गया कि हमास के हमले में 7 ब्रिटिश नागरिकों की मौत हुई है. इसके साथ ही 9 लोग लापता हैं. सुनक के अलावा ब्रिटिश विदेश सचिव जेम्स क्लेवरली इस संघर्ष पर चर्चा और समाधान के लिए अगले तीन दिनों में मिस्र, तुर्किए और कतर का दौरा करेंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

चीन की घटती आबादी: भारत के लिए नया भू-राजनीतिक खतरा?

मिडिल ईस्ट फोरम के विशेषज्ञों के अनुसार, चीन की घटती आबादी और जनसांख्यिकीय संकट भारत…

13 minutes ago

होर्मुज में बर्बाद हुआ तेल: भारत का होता तो कब तक थमता देश? रेल, रसोई, सड़क, फ्लाइट से समझें आंकड़े

Hormuz Strait Tanker Explosion: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बारूदी सुरंग से टकराकर एक विशाल तेल…

29 minutes ago

अंतरिक्ष में चमकेगा भारत! 2563 करोड़ के GSAT-7C प्रोजेक्ट से मजबूत होगी वायुसेना

भारत अपनी सैन्य ताकत को अंतरिक्ष तक बढ़ा रहा है. रक्षा मंत्रालय ने 2,563 करोड़…

30 minutes ago

‘सेवा ही साधना है’, नवरात्रि पर गौतम अदाणी ने लिया गुरुदेव का आशीर्वाद, समाज सेवा पर दिया जोर

नवरात्रि के अवसर पर गौतम अदाणी ने दक्षिण गुजरात के श्रीमद राजचंद्र मिशन धरमपुर का…

36 minutes ago

लखनऊ में ‘सनातन विरोधी रावण’ पोस्टर से सियासी बवाल; अतीक-अखिलेश-राहुल एक साथ, मस्क-सोरोस तक निशाने पर

UP News: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सियासी पोस्टर वार तेज हो…

50 minutes ago

क्रिकेट इतिहास का काला दिन: पिच विवाद के बाद भड़की भीड़, हैदराबाद टेस्ट में जमकर हुई थी तोड़फोड़

18 अक्टूबर 1969 को हैदराबाद के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट के दौरान…

59 minutes ago