देश

Barabanki: एक ही परिवार के 11 भाई निकले अंतरराज्यीय चोर, पुलिस ने ऐसे किया गैंग का पर्दाफाश

Barabanki News: उत्तर प्रदेश में बाराबंकी जिले की पुलिस ने अंतर्राज्यीय गैंग के दो ऐसे शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जो अपने साथियों के साथ मिलकर अलग-अलग राज्यों में पहले रेकी करते थे, फिर वहां चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे. पुलिस के मुताबिक पहले यह लोग तड़के सुबह चोरी की वारदात को अंजाम देते थे. इनमें से एक अपराधी के 11 भाई हैं, जिनमें से 10 हिस्ट्रीशीटर ही हैं. जो सिर्फ चोरी का ही काम करते हैं. इन लोगों ने उत्तरप्रदेश से लेकर मुंबई तक चोरियां की है. फिलहाल, पुलिस ने इन दोनों गिरफ्तार अपराधियों को जेल भेज दिया है.

अपराधियों की गिरफ्तारी की ये पूरी कार्रवाई बाराबंकी में देवा थाना प्रभारी पंकज सिंह की अगुवाई में की गई. उनकी अगुवाई में स्वाट और सर्विलांस टीम भी शामिल रही. पुलिस टीम ने जिन अपराधियों को गिरफ्तार किया है, उनमें एक प्रेम कुमार पुत्र पहलवान दास वर्मा और दूसरा अवधेश कुमार गुप्ता पुत्र कामता प्रसाद गुप्ता शामिल हैं. यह दोनों श्रावस्ती जिले के थाना मल्हीपुर में परसौना के निवासी हैं.

अपराधी के 11 भाइयों की कहानी

इनमें से प्रेम कुमार के 11 सगे भाई हैं, जिनमें से 10 हिस्ट्रीशीटर हैं, इन दोनों के खिलाफ थाना देवा पर मुकदमा संख्या 752-753/2022,  धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत पंजीकृत किया गया था. इसी क्रम में पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से दो तमंचा, चार जिन्दा कारतूस, चोरी के 12 हजार रुपये नकद और चोरी का एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है.

बाराबंकी के अपर पुलिस अधीक्षक आशुतोष मिश्रा ने बताया कि ये दोनों गिरफ्तार अपराधी अपने दूसरे साथियों के साथ मिलकर अलग-अलग राज्यों पहले रेकी करते थे, फिर वहां चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे. उन्होंने बताया कि पहले यह लोग अपनी गाड़ियों से रेकी करते थे, फिर दुकानों के शटर का ताला तोड़कर उठा देते थे. जिससे देखने वाले को लगता था कि दुकान मालिक ने ही अपनी दुकान खोली है.

ये भी पढ़ें- Bilkis Bano Case: 11 दोषियों की रिहाई पर पुनर्विचार नहीं, SC ने खारिज की बिलकिस बानो की याचिका, स्वाति मालीवाल ने उठाए सवाल

गिरफ्तार युवकों ने पूछताछ में बताया कि उन लोगों ने बाराबंकी के देवा थाना अंतर्गत कुर्सी तिराहे पर स्थित मेडिकल स्टोर, जनसेवा केन्द्र, राशन की दुकान का शटर तोड़कर मोबाइल, रुपये और दूसरा सामान चोरी किया था. साथ ही देवा-फतेहपुर मार्ग सालेहनगर रोड के किनारे टायर की दुकान से पुराने टायर की भी चोरी की थी. इसके अलावा जनपद लखनऊ में कैंट थाना क्षेत्र के गुरुद्वारा सदर में आटा चक्की और मेडिकल स्टोर की दुकान का शटर तोड़कर चोरी की थी. साथ ही जनपद श्रावस्ती के थाना मल्हीपुर में जमुनहा बाजार की भी अलग-अलग दुकानों से लगभग 40 हजार रुपये, एक डीवीआर और किराना का सामान चोरी किया था. पुलिस ने इन दोनों गिरफ्तार अपराधियों को जेल भेज दिया है.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

‘आप युद्ध भी हारे और चुनाव भी’, ईरान के सिक्योरिटी चीफ ने उड़ाया ट्रंप का मजाक

Donald Trump: अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार के बाद ईरान के कट्टरपंथियों…

5 minutes ago

दिवाली पर दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, AQI 400 के करीब; 10 नवंबर से पहाड़ों में बदलेगा मौसम

Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…

2 hours ago

दीपावली पर करें मां लक्ष्मी के इन 4 प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन, घर में कभी नहीं होगी धन-दौलत की कमी

दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…

2 hours ago