आस्था

Money Tips In Kharmas: खरमास के दिनों में मिलेगी आर्थिक समस्याओं से मुक्ति, आजमाएं इन उपायों को

Money Tips In Kharmas: खरमास या मलमास में शुभ कार्य करना वर्जित माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार खरमास के दिनों में सूर्य की चाल कुछ धीमी हो जाती है, इस कारण इससे मिलने वाले शुभ फलों में कमी आ जाती है. हिंदू पंचांग के अनुसार किसी भी तरह के बड़े शुभ कार्य इनदिनों में स्थगित कर दिए जाते हैं.

वहीं खरमास के दिनों में अगर कुछ उपायों को  आजमाया जाए तो आर्थिक समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है. खरमास के दिनों में सूर्य के धीमा पड़ने के कारण पूजा पाठ का विशेष महत्व माना गया है. अगर आप किसी तरह की आर्थिक समस्या से जूझ रहे हैं तो इन दिनों उससे मुक्ति के उपाय किए जा सकते हैं. आइए देखते हैं कि किन उपायों को आजमाया जा सकता है.

ऐसे दें सूर्य देव को अर्घ्य

ज्योतिष के अनुसार खरमास में प्रतिदिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करना चाहिए. इसके बाद एक तांबे के लोटे में जल लेते हुए इसमें रोली या लाल चंदन और लाल फूल डाल लें. फिर इसमें थोड़ा सा शहद भी मिला लें. इसके बाद सूर्यदेव के मंत्र का जाप करते हुए अर्घ्य दें. इससे सूर्य को बल मिलता है और आपके पेशे से जुड़े कामों में सफलता मिलने लगती है.

इसे भी पढ़ें: Kharmas 2022: सूर्य के राशि परिवर्तन करते ही इन तीन राशियों को रहना होगा संभलकर, खरमास में हो सकता है यह नुकसान

भगवान विष्णु की करें पूजा

खरमास में भगवान विष्णु की उपासना करने का विशेष महत्व है. भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी का नाम भी जुड़ा हुआ है. खरमास के दिनों में नियमित रूप से ब्रह्म मुहूर्त में उठते हुए स्नान करने के बाद केसर युक्त दूध से भगवान विष्णु का अभिषेक करें. इसके बाद तुलसी की माला का उपयोग करते हुए 11 बार भगवान विष्णु के मंत्र ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः’ का जाप करें. मान्यता है कि खरमास में भगवान विष्णु की पूजा करने से घर में धन का आगमन होता है।

इसे भी पढ़ें: Kharmas 2022: खरमास में ये 4 राशियां रहेंगी lucky, करियर में हो सकता है ये लाभ

धार्मिक स्थानों पर जाएं

ज्योतिष के अनुसार खरमास में धार्मिक स्थानों की यात्रा का विशेष महत्व माना गया है. कहते है कि इन दिनों तीर्थस्थलों की यात्रा पर जाने का विशेष फल मिलता है. हो सके तो किसी एक तीर्थ स्थल पर दर्शन करने जाएं. इसके अलावा गंगा स्नान की भी मान्यता है. इन उपायों से धन के मार्ग में आने वाली बाधाएं दूर हो सकती हैं.

Rohit Rai

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

7 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

7 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

8 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

8 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

9 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

9 hours ago