देश

UP: अफेयर से नाराज रियाज ने बहन का सिर काटा, हाथ में लेकर गांव में घूमता रहा, पुलिस के भी फूल गए हाथ-पांव

Sister Murder Case Barabanki: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में दिल दहलाने वाली वारदात अंजाम दी गई. यहां एक भाई ने अपनी बहन का सिर धड़ से अलग कर दिया. उसके बाद सिर की चोटी को हाथेां में पकड़कर वह गांव में करीब 800 मीटर तक घूमता रहा. गांव वालों ने पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस ने उस हैवान को दबोच लिया. इस घटना का एक वीडियो सामने आया है, उसे देखकर कोई भी कांप जाएगा.

यूपी पुलिस के मुताबिक, दबोचे गए शख्स की पहचान रियाज के तौर पर हुई है. उसने अपनी सगी बहन की निर्ममता से हत्या की. बताया जाता है कि शुक्रवार, 21 जुलाई की सुबह घर पर रियाज ने अपनी बहन से झगड़ा किया था. उसने उसे कपड़े धोने के लिए बोला था. उसके कहने पर बहन कपड़े धोने के लिए घर से बाहर निकली और पानी भरने लगी, तभी रियाज ने पीछे से बहन पर चापड़ से हमला कर दिया. उसने बहन के गले पर चापड़ से ताबड़तोड़ वार किए. उसने बहन का सिर धड़ से अलग कर दिया.

सिर के बालों को हाथों पकड़कर घूमा
बहन को मार डालने के बाद रियाज ने उसके सिर को उठाया और बालों को हाथों पकड़कर लटका लिया. उसके बाद वह गांव की सड़क पर उसके सिर को हाथ में उठाए चलता नजर आया. आस-पास के लोगों ने जब धड़ के साथ उसको देखा तो वे कांप गए. किसी ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने रियाज को रास्ते में ही दबोच लिया.

यह भी पढ़ें: Manipur Video: महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने वाले वीडियो पर भड़की भीड़, मुख्य आरोपी के घर को लगाई आग

अब पुलिस की गिरफ्त में रियाज, बोला- अफेयर से गुस्सा था
एसीपी आशुतोष मिश्रा ने बताया कि रियाज ने अपनी बहन की बेरहमी से हत्या करने की बात कुबूल ली है. उसने कहा कि वह बहन का किसी से प्रेम-प्रसंग था, जिसके कारण वह आग-बबूला हो गया. बहन के अफेयर से गुस्सा होकर उसे क्रूरतापूर्वक मार डाला और फिर सिर लेकर घूमने लगा.

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

सिर्फ टाइगर ही नहीं, इन स्टार्स के घर पर भी हो चुकी है फायरिंग, देखें पूरी लिस्ट

बॉलीवुड स्टार्स पर हमले और फायरिंग की घटनाएं लगातार बढ़ते जा रहे हैं. हाल ही…

5 minutes ago

‘हे देवेश्वरी! आप भक्तों की संकटों से रक्षा करती हैं’, प्रधानमंत्री मोदी ने मां सिद्धिदात्री से की मंगलकामना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर देवी दुर्गा…

18 minutes ago

योगी सरकार का मास्टरस्ट्रोक! CM योगी ने नवरात्र पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिया बंपर तोहफा, बढ़ाकर कर दिया इतना मानदेय

UP Anganwadi Salary: नवरात्र पर सीएम योगी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को तोहफा देते हुए मानदेय…

37 minutes ago

जेलेंस्की को झाड़ पर चढ़ाकर ट्रंप ने खींच लिया पैर, 3 दिनों तक नहीं दी रूसी मिसाइलों की जानकारी, अब रो रहा यूक्रेन

Russia Ukraine War: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बताया कि कुछ समय के लिए…

41 minutes ago

21 या 22 अक्टूबर, कब है पापांकुशा एकादशी का व्रत? अज्ञान में किए गए पापों से दिलाता है मुक्ति

पापांकुशा एकादशी 2026 की तारीख को लेकर असमंजस है कि व्रत 21 अक्टूबर को रखा…

45 minutes ago

CBSE Board Exam Update: 10वीं-12वीं की LOC जमा करने की लास्ट डेट जारी, जानें कब से लगेगा लेट फीस

CBSE Board Exam 2027: CBSE बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 के लिए बिना लेट फीस LOC…

54 minutes ago