देश

Tomato Rate: यूपी में टमाटर की कीमत में भारी गिरावट, जानिए आपके शहर में क्या है भाव

Tamato Price in UP: उत्तर प्रदेश में पिछले काफी दिनों से आसमान छूते टमाटर के दाम की वजह से सब्जी से खटास गायब हो गई थी और इस पर सियासत भी जमकर गरम हो गई थी. लेकिन अब खबर सामने आ रही है कि फिलहाल टमाटर के दाम में काफी गिरावट आई है. जहां 200 से 250 रुपए प्रति किलो टमाटर बिक रहे थे तो अब इसकी कीमत घटकर 100 रुपए प्रति किलो आ गई है.

पिछले कई हफ्तों से महंगे टमाटर की वजह से गृहणियों का बजट बिगड़ गया था. लेकिन अब जल्द ही फिर से सब्जी में टमाटर दिखाई देंगे. जानकारी सामने आ रही है कि उत्तर प्रदेश में अब हिमाचल प्रदेश और मध्य प्रदेश से ताजा स्टॉक आ गया है. इसके बाद लखनऊ के साथ ही अलीगढ़, बुलंदशहर, कानपुर, उन्नाव सहित दिल्ली से सटे नोएडा व यूपी के तमाम जिलों में टमाटर की कीमतों में काफी गिरावट देखी जा रही है.

ये भी पढ़ें- Lucknow: एक लाख के लिए दोस्त ने ईंट से कुचलकर की युवक की हत्या, शव को जलाकर जंगल में फेंका, ऐसे हुआ खुलासा

यूपी में पिछले पांच दिनों में टमाटर की खुदरा दरें 200 से 180 रुपये प्रति किलोग्राम से घटकर सीधे 100-120 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गई है. इस सम्बंध में अगर टमाटर व्यापारियों की मानें तो उनका अनुमान है कि आने वाले 15 दिनों में टमाटर की कीमतों में भारी गिरावट देखी जा सकती है. व्यापारियों का कहना है कि उत्तर प्रदेश सहित उत्तरी बाजारों का प्रमुख आपूर्तिकर्ता हिमाचल प्रदेश है. बताया जा रहा है कि अगस्त महीने में हिमाचल प्रदेश में टमाटर की पैदावार 2,000 मीट्रिक टन से बढ़कर 26,000 मीट्रिक टन हो गई है. इसकी वजह से फिलहाल आपूर्ति में वृद्धि हुई और कीमतों में भी भारी गिरावट आई है.

टमाटर के उत्पादन को लेकर महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, मध्यप्रदेश और तेलंगाना से खबर सामने आ रही है कि इन राज्यों में इसी महीने यानी अगस्त से अक्टूबर तक टमाटर में अच्छी-खासी उत्पादन में वृद्धि हो सकती है, इसके बाद से टमाटर की कीमत में और भी भारी गिरावट देखने को मिलेगी. टमाटर के थोक व्यापारियों ने जानकारी दी है कि हाल के ही दिनों में टमाटर की कीमत 200 और 180 रुपये से गिरकर 100 से 60 रुपये प्रति किलोग्राम तक हो गई है. व्यापारियों का कहना है कि महाराष्ट्र की फसल आने से कीमतों में भारी गिरावट हो सकती है. इसी के साथ व्यापारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में टमाटरों की कीमत और घट सकती है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

1966 का गौ-रक्षा आंदोलन और इंदिरा गांधी का राजनीतिक संकट

1966 के गौ-रक्षा आंदोलन ने इंदिरा गांधी सरकार को बड़ी चुनौती दी थी. संसद के…

4 minutes ago

दीपावली से पहले पीएम मोदी ने उपराष्ट्रपति से की मुलाकात, पढ़ें X पोस्ट में क्या लिखा?

पीएम मोदी ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से उपराष्ट्रपति भवन में मुलाकात कर उन्हें दीपावली की…

6 minutes ago

महाराष्ट्र के किसानों को दिवाली गिफ्ट, फडणवीस सरकार के 2 बड़े फैसले; 70 लाख अन्नदाताओं को होगा फायदा

महाराष्ट्र की फडणवीस सरकार ने दिवाली पर किसानों को बड़ी सौगात देते हुए एग्रीस्टैक फार्मर…

16 minutes ago

ट्रंप ने दिवाली पर दिया दोस्ती का संदेश, क्या भारतीयों के खिलाफ नफरत पर लगेगा ब्रेक?

Trump White House Diwali Celebration: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वाइट हाउस में भारतीय मूल…

34 minutes ago

दिवाली पर कोल्हापुर के महालक्ष्मी मंदिर में उमड़ती है भक्तों की भीड़, जानिए क्यों खास है मां अंबाबाई का दरबार?

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में स्थित प्राचीन महालक्ष्मी मंदिर, जिसे मां अंबाबाई के नाम से भी…

50 minutes ago

महंगाई का डबल अटैक: अक्टूबर मेंखुदरा महंगाई दर 5.93% पर पहुंची, आपकी EMI पर भी मंडराया खतरा

Delhi News: अक्टूबर में खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.93% और खाद्य महंगाई 8.20% तक पहुंचने…

51 minutes ago