देश

UP News: “21 सितम्बर को उड़ा दिया जाएगा राम मंदिर”, धमकी भरा फोन आने के बाद मचा हड़कम्प, मामले में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

UP News: अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद शासन से लेकर प्रशासन तक हिल गया. धमकी भरा फोन आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कम्प मच गया और आनन-फानन में फोन करने वाले तक पहुंचने के लिए पुलिस ने छानबीन शुरू की तो मामला कुछ और ही निकला. हालांकि बरेली पुलिस ने राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले को हिरासत में ले लिया है.

मीडिया सूत्रों के मुताबिक, राम मंदिर को बम से उड़ाने के लिए धमकी किसी आतंकी ने नहीं बल्कि एक छात्र ने दी है. इस मामले में बरेली पुलिस ने कक्षा 8 में पढ़ने वाले एक छात्र को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ कर रही है. बताया जा रहा है कि कक्षा-8 के बच्चे पर राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी देने का आरोप है. पुलिस के मुताबिक इस नाबालिग बच्चे ने ही पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल कर मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी दी थी. पुलिस फिलहाल वजह जानने के लिए उससे पूछताछ कर रही है. बरेली पुलिस ने शहर के फतेहगंज से इस नाबालिग छात्र को पकड़ा है और थाने में उससे पूछताछ जारी है.

ये भी पढ़ें- Baghpat: जमीन नाम न करने पर पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, थाने में जाकर किया सरेंडर, सामने आया चौंकाने वाला सच

इस तरह पुलिस ने धमकी देने वाले को लिया हिरासत में

वहीं पुलिस ने मीडिया को जानकारी दी कि, मंगलवार शाम 5 बजे पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल आई और बताया गया कि अयोध्या में बन रहे राम मंदिर को 21 सितंबर को बम से उड़ा दिया जाएगा. पुलिस ने बताया कि फोन करने वाले से पुलिस ने आगे बात करनी चाही तो फोन काट दिया गया. इस सूचना के बाद ही पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में बड़े अधिकारियों तक यह सूचना पहुंचाई गई. इसके बाद सर्विलांस के जरिए फोन करने वाले की जानकारी पुलिस ने जुटाई तो नम्बर बरेली का निकला. इस पर पुलिस मुख्यालय ने यहां के अधिकारियों को सूचना दी साथ ही SOG और सर्विलांस को जांच में लगा दिया गया.  जांच कर रही पुलिस को मालूम हुआ कि कॉल बरेली में फतेहगंज पूर्वी के इटौरिया गांव निवासी गिरीश के नाम पर लिए गए फोन से आई थी. पुलिस ने गिरीश को पूछताछ के लिए उसे हिरासत में लिया. पूछताछ में पता चला कि उनके नाम से ली गई सिम को मोहल्ले का ही रहने वाला 12 साल का एक छात्र इस्तेमाल कर रहा है. इसके बाद पुलिस ने कक्षा-8 के उस छात्र को हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की.

छात्र ने किया चौंकाने वाला खुलासा

पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए छात्र ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि, मंगलवार को ही उसने एक शॉर्ट फिल्म देखी थी, जिसमें एक डॉयलॉग था और बताया गया था कि 21 सितंबर को राम मंदिर को बम से उड़ा दिया जाएगा. इस यूट्यूब वीडियो को देखने के बाद ही उस छात्र ने पुलिस को इस बात की सूचना देने के लिए फोन किया था. पुलिस की तरफ से फोन पर ज्यादा पूछताछ किए जाने पर वह डर गया और फोन काट दिया. पुलिस ने उस फोन को भी जब्त कर लिया है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

अडानी एंटरप्राइजेज की लॉन्ग-टर्म रेटिंग में बड़ा सुधार: CARE Ratings से मिली अब तक की सबसे हाई ‘CARE AA’ रेटिंग

Adani Enterprises Credit Rating: CareEdge ने अडानी एंटरप्राइजेज की लॉन्ग-टर्म क्रेडिट रेटिंग बढ़ाकर CARE AA…

33 minutes ago

डॉक्टरों को महंगे गिफ्ट और विदेश यात्रा! सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगी रिपोर्ट, बनाई जाएगी खास कमेटी

सुप्रीम कोर्ट ने दवा कंपनियों द्वारा डॉक्टरों को महंगे गिफ्ट, विदेश यात्राएं, कैश और अन्य…

41 minutes ago

‘थप्पड़, छीना फोन और फिर…’: मंत्री प्रवेश वर्मा के खिलाफ हाईकोर्ट सख्त, दिल्ली पुलिस को स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश

दिल्ली सरकार में मंत्री और भाजपा नेता प्रवेश वर्मा के खिलाफ एक आम आदमी पार्टी…

47 minutes ago

सऊदी के समर में PAK एयरफोर्स की एंट्री: क्या यमन के दलदल और गृहयुद्ध में फंसने जा रहा है पाकिस्तान?

Saudi-Yemen War Pak Entry: सऊदी अरब के समर्थन में पाकिस्तान ने यमन के हूती विद्रोहियों…

57 minutes ago

‘उतनी ही लकड़ी लगनी है, मेरी लकड़ी जमा है…’, नाना पाटेकर ने हंसते-हंसते समझा दिया था जिंदगी का फलसफा

Nana Patekar: नाना पाटेकर की सबसे बड़ी खासियत यही थी कि उन्होंने कभी जिंदगी को…

1 hour ago