देश

UP Police: FIR क्यों नहीं लिखी गई?… सिपाही ने दागा सवाल तो भड़के दारोगा ने कर दिया टाइट, पुलिस विभाग में मचा हड़कम्प, SP ने किया हस्तक्षेप

UP Police: एक मामले में उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक थाने में खाकी के बीच जबरदस्त टकराव देखने को मिला है, जिसके बाद से पुलिस महकमे में हड़कम्प मचा हुआ है. यहां एक सिपाही ने अपने ही थानेदार को सवालों के घेर में खड़ा कर दिया है तो वहीं थानेदार ने पहले तो सिपाही को जमकर फटकार लगाई है फिर बाद में अभद्रता का आरोप लगाते हुए एसपी से शिकायत कर दी है और न्याय की गुहार लगाई. वहीं सिपाही ने दावा किया है कि अवैध शराब के मामले में वो एक शख्स को पकड़कर थाने लाया था. उस पर FIR लिखी गई या नहीं का जब सवाल किया तो दारोगा ने उनको फटकार लगाई है और सभी के सामने अपमानित किया है.

पूरे मामले को लेकर पीड़ित सिपाही ने बताया कि मुखबिर की सूचना मिलने के बाद उसने अवैध शराब के साथ एक शख्स को गिरफ्तार किया था और उसे थाने पर ले आया. पीड़ित सिपाही ने आगे बताया कि थाने में हेड मोहर्रिर ने जमानतदार के बगैर मुकदमा नहीं लिखा और इस वजह से रात भर मुल्जिम को थाने पर बैठाकर हेड मोहर्रिर जमानतदार का इंतजार करते रहे. इसी बात को लेकर जब थानेदार से कहा तो वह उल्टा उसी पर बरस पड़े. बता दें कि पूरा मामला छावनी थाने से सामने आया है.

ये भी पढ़ें- UP News: अवैध वसूली कर रहे सिपाहियों को भाजपा विधायक ने पकड़ा रंगे हाथ, SP ने आरोपों को किया खारिज

शाबासी देने के बजाए लगाई फटकार

सिपाही शिवकेश कुमार ने इस प्रकरण के सम्बंध में एसपी को प्रार्थना पत्र दिया है और पूरी जानकारी दी है कि 7  नवंबर को उसने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एक व्यक्ति को 5.5 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ पकड़ा था. शिवकेश ने पत्र में आरोप लगाते हुए लिखा है कि जब उन्होंने फर्द लिखकर कार्यालय में दे दिया तो हेड मोहर्रिर ने जमानतदार के बगैर मुकदमा न लिखने की बात कही. इस वजह से रातभर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किए गए व्यक्ति को थाने पर बैठाकर हेड मोहर्रिर जमानतदार का इंतजार करते रहे. जब एसओ से इस संबंध में पूछ कि मुकदमा क्यों नहीं लिखा गया है, तो एसओ ने उनको शाबाशी देने के बजाए खरी-खोटी सुनाने लगे. इसी के साथ ही सिपाही ने लिखित शिकायती पत्र देकर छावनी थाने पर तैनात एसओ नारायण लाल श्रीवास्तव के खिलाफ शिकायत कर दी है. सिपाही की शिकायत के बाद एसपी ने अवैध शराब कारोबारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दे दिए हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

ग्वालियर में 14 साल के बच्चे की बलि देने की कोशिश! झांकी दिखाने के बहाने पहाड़ी पर ले जाकर चाकू से हमला

Gwalior Child Sacrifice Attempt Case: ग्वालियर के करहिया थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय बच्चे पर…

2 minutes ago

‘जो हिंदू न मानें, मुंह काला कर गांव से निकालो’, राजस्थान के मंत्री ने मचाया सियासी भूचाल

Babulal Kharadi Controversial Statement: राजस्थान के मंत्री बाबूलाल खराड़ी के एक बयान से इन दिनों…

38 minutes ago

भारतीय सेना को मिला स्वदेशी एंटी-टैंक ड्रोन, 50 KM तक दुश्मन के बख्तरबंद ठिकानों को बना सकता है निशाना

Nagastra-2 Anti-Tank Loitering Munition: सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस लिमिटेड ने भारतीय सेना को स्वदेशी नागास्त्र-2…

49 minutes ago

चंडीगढ़ में भागवत कथा का भावुक समापन: व्यासपीठ के सामने रो पड़े Singer B Praak

चंडीगढ़ के सेक्टर 34 में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का समापन भावुक पलों के…

1 hour ago

अयोध्या में जलेंगे 30 लाख दीये, 56 घाटों पर 35 हजार वालंटियर बनाएंगे विश्व रिकॉर्ड

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में 7 नवंबर को होने वाले दसवें दीपोत्सव में 30 लाख…

1 hour ago

जामिया प्रदर्शन के नाम पर फैलाया जा रहा था खतरनाक झूठ, भारतीय सेना ने सच किया उजागर

सोशल मीडिया पर पाकिस्तान समर्थित अकाउंट से फैलाए गए उस दावे को भारतीय सेना ने…

2 hours ago