खेल

ब्राजील के स्टॉर फुटबॉलर नेमार की गर्लफ्रेंड के घर में लूटपाट, बच्चे और प्रेमिका को किडनैप करने की कोशिश

साओ पाओलो: प्रसिद्ध फुटबॉलर नेमार की गर्लफ्रेंड और बच्चे को किडनैप करने की कोशिश की गई है. ये घटना ब्राजील के साओ पाओलो शहर की है. घटना दो दिन पहले सात नवंबर की बताई गई है, जब प्रसिद्ध फुटबॉलर नेमार की गर्लफेंड ब्रूना बियानकार्डी के घर पर बदमाशों के एक गिरोह ने अचानक हमला कर दिया. बदमाशों ने घर पर जमकर लूटपाट की. अपराधियों ने फुटबॉलर की प्रेमिका और बच्चे को अपहरण करने की कोशिश की लेकिन उस समय वह अपने घर पर मौजूद नहीं थे.

मशहूर फुटबॉलर की गर्लफ्रेंड के घर पर हमला

एक रिपोर्ट में बताया गया है कि जिस समय बदमाशों ने फुटबॉलर के प्रेमिका के घर पर हमला किया उस समय घर पर बियानकार्डी के माता-पिता घर पर मौजूद थे. एक रिपोर्ट के मुताबिक अपराधियों ने दोनों को घर के अंदर बांध दिया गया था लेकिव वो सुरक्षित बाहर आने में कामयाब रहे. लूटपाट मचाने के बाद सभी बदमाश मौके से फरार हो गए. घटना के बाद फुटबॉलर की गर्लफ्रेंड ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि उनके घर पर बदमाशों ने हमला किया. हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि उनके माता-पिता सुरक्षित हैं. बियानकार्डी ने ये भी कहा कि हमले के वक्त वह और उनकी बेटी घर पर मौजूद नहीं थे.

गर्लफ्रेंड और बेटी की अपहरण की कोशिश

एक समाचार पत्र के मुताबिक जिस समय ये घटना हुई, उस समय ब्रूना के माता-पिता घटनास्थल पर थे और वो बंधे हुए थे, लेकिन उन्हें किसी भी तरह की चोट नहीं आई थी. म्यूनिसिपल सिविल गार्ड के मुताबिक, घटना को अंजाम देने वाले संदिग्धों में एक, जिसे पहले गिरफ्तार कर लिया गया है, उसी कॉन्डोमिनियम का रहने वाला है जहां बियानकार्डी का घर है और उसी ने अन्य अपराधियों को वहां पर घुसने की अनुमति दी होगी.

पुलिस ने एक संदिग्ध को किया गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि घटना के वक्त दो हथियारबंद बदमाश नेमार की बेटी मावी और ग्लफ्रेंड ब्रूना की तलाश कर रहे थे. हमले के वक्त दोनों घर में मौजूद नहीं थे. आसपास के लोगों को लगा कि घर में कुछ अजीब हो रहा है, उसके बाद परोड़ियों ने सुरक्षाकर्मियों को खबर दी. इसके बाद एजेंटों ने घर को चारों ओर से घेर लिया और एक संदिग्ध को पकड़ लिया. वहीं अन्य बदमाश बेशकिमती सामान लेकर फरार हो गए.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

भीख मांगते-मांगते शहबाज शरीफ ने अपने ही देश में लगा दी आग, खैबर पख्तूनख्वा में इंटरनेट ठप, सड़क पर उतरी सेना

Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…

4 minutes ago

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

50 minutes ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

1 hour ago

Delhi Metro Alert: आज सुबह 6 से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे ये 6 मेट्रो स्टेशन, सफर से पहले पढ़ लें यह खबर

Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…

1 hour ago

दिल्ली हुई शिमला-मनाली सी कूल… देर रात से झमाझम बारिश! मौसम ने क्यों मारा तगड़ा यू-टर्न?

दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…

2 hours ago