अनिल एंटोनी
BBC Documentary Row: बीबीसी की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और 2002 के गुजरात दंगों पर पर बनाई गई डॉक्यूमेंट्री को लेकर कांग्रेस नेता एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी ने आज कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देने का एलान किया है.
एक दिन पहले ही अनिल एंटनी ने इस डॉक्यूमेंट्री का विरोध किया था और आज उन्होंने यह फैसला लिया है. अनिल एंटनी ने ट्विटर पर इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि, “कांग्रेस से मैंने अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है. एक ट्वीट को वापस लेने के लिए मुझ पर असहिष्णुता से दबाव बनाया जा रहा था. वह भी उनकी तरफ से जो अभिव्यक्ति की आजादी के लिए खड़े होने की बात करते हैं, मैंने मना कर दिया.”
इस्तीफा देने से एक दिन पहले मंगलवार को अनिल एंटनी ने कहा था कि भारतीय संस्थानों पर ब्रिटिश प्रसारक बीबीसी के विचारों को तरजीह देना, देश की संप्रभुता को कमजोर करेगा.
अपने एक ट्वीट में अनिल एंटनी ने लिखा था कि जो लोग ब्रिटेन के पूर्व विदेश सचिव जैक स्ट्रॉ के विचारों को समर्थन करते हैं, वह भारतीय संस्थानों के लिए एक खतरनाक मिसाल कायम कर रहे हैं, क्योंकि इराक युद्ध के पीछे भी जैक स्ट्रॉ का ही दिमाग था. वहीं इसके आगे उन्होंने कहा कि भाजपा के साथ बड़े मतभेदों के बावजूद इससे हमारी संप्रभुता कमजोर होगी.
मेरे खिलाफ नफरत फैलाते हुए अपशब्द का इस्तेमाल
अनिल एंटनी का कहना था कि उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर नफरत फैलाते हुए अपशब्द का इस्तेमाल किया जा रहा है. अपने ट्विट में उन्होंने इस बात का जिक्र करते हुए लिखा है कि, “प्रेम का प्रचार करने वाले लोग फेसबुक पर मेरे खिलाफ नफरत भरे अपशब्द का इस्तेमाल कर रहे थे. इसे ही पाखंड कहते हैं. जीवन ऐसा ही है.”
इस्तीफे को लेकर यह बोले अनिल एंटनी
अपने इस्तीफे को लेकर अनिल एंटनी का कहना है कि, “कल जो कुछ भी हुआ, मुझे लगता है कि इसके बाद यही, कांग्रेस में सभी जिम्मेदारियां- केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) की डिजिटल मीडिया और ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की सोशल मीडिया और डिजिटल कम्युनिकेशन सेल छोड़ने का समय है. कृपया इसे मेरा इस्तीफा मानें.” अनिल एंटनी ने इस्तीफे के बाद शशि थरूर और पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रति भी आभार जताया.
गणतंत्र दिवस पर केरल में कांग्रेस कर सकती है डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग
केरल कांग्रेस के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शिहाबुद्दीन करयात ने बीबीसी की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और 2002 के गुजरात दंगों पर पर बनाई गई डॉक्यूमेंट्री को लेकर कहा है कि गणतंत्र दिवस पर पार्टी के जिला मुख्यालयों में डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग की जाएगी. केरल में अनिल एंटनी कांग्रेस पार्टी की केरल ईकाई के डिजिटल संचार के प्रमुख भी रह चुके हैं.
UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में यूपी पुलिस को बड़ा…
Bollywood Celebs Security: टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है.…
WhatsApp Android यूजर्स के लिए एक नए फीचर पर काम कर रहा है. इस अपडेट…
UP News: गोरखपुर के गुलरिहा क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली हाईटेंशन तार…
Kidney Disease and Heart Disease: क्रोनिक किडनी डिजीज (CKD) के कारण हाई ब्लड प्रेशर, शरीर…
CJP Leaders Released: CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को SEM कोर्ट से बड़ी…