मनोरंजन

Oscar Nomination: दस लोगों के साथ शूट हुई थी डॉक्यूमेंट्री, बजट के नाम पर कुछ नहीं था, अब ऑस्कर के लिए हुई नॉमिनेट

Oscar Nomination:  शौनक सेन की All That Breathes एकेडमी अवॉर्ड से पहले कॉन्स फिल्म फेस्टिवल में अपना जलवा बिखेर चुकी है. ऑस्कर में मिले फिल्म की नॉमिनेशन को लेकर इसके प्रोड्यूसर अमन मान  इसकी जर्नी पर दिल खोलकर बातचीत की.

एकेडमी के लिस्ट में फिल्म का नॉमिनेशन देखकर कैसा लगा?

दरअसल फिल्म की जो जर्नी रही है वो हमारी उम्मीद से कहीं ज्यादा बढ़कर है. फिल्म की शुरुआत से ही हमने कई तरह की दिक्कतों का सामना किया था. पहले तो कोविड की मार झेली बजट नहीं था हमारे पास तो उस दौरान सबकुछ सपने की तरह लगने लगा था. फिल्म का डेस्टिनेशन तय था. पहले हमारी फिल्म को कान्स में सराहा गया और अब एकेडमी में ऑफिशियल नॉमिनेशन मिला है. जो फीलिंग है उसके लिए शब्द ही नहीं है. जिस तरह से फिल्म को सराहना मिली है हम ऑडियंस, पैनल्स, क्रिटिक्स सबके आभारी हैं. हमारे किरदारों के काम को इंटरनेशनल लेवल पर पहचान मिली है. हमारी टीम को भी अब जाना जा रहा है. इससे ज्यादा खुशी की बात और क्या हो सकती है.

फिल्म बनाने के लिए नहीं थे पैसे

फिल्म बनाने के उस मुश्किल वक्त को शेयर करते हुए प्रोड्यूसर अमन मान बताया कि मैं और शौनक फिल्म के लिए किरदार से मिल रहे थे. मात्र हम दो लोग और हमारे साथ कैमरा और एक माइक क्रू के नाम पर बस यही था. बजट के नाम पर हमारे पास कुछ नहीं था. वो हमारा रिसर्च फेज था. हमारा इरादा मजबूत था कि इन जो भाईयों की कहानी है वो दुनिया के सामने आए. वो दो भाई बेसमेंट में रहते हैं. उनके दिन का काम और रात की जो जद्दोजहद थी – वो मुझे क्रिएटिवली काफी सिनेमैटिक लग रहा था. हम इस बात पर पूरी तरह कॉन्फिडेंट थे कि ये इंट्रेस्टिंग कहानी है. अगर लोगों के बीच आ जाए तो कमाल कर जाएगी. रही बात शूटिंग की तो हमने बहुत ही छोटे लोगों के साथ इसे पूरा किया है.

जब इसकी फुटेज लेकर बाहरी लोगों के संपर्क में गए तो वहां इसे अटेंशन मिली और हमें फाइनैंसियल सपोर्ट मिला. हम पीचिंग फेज पर थे फंडिंग की तलाश जोर-शोर से थी. हमें मदद मिली और वहां से एक अच्छी टीम का निर्माण हुआ. सिनेमैटोग्राफर जमर्नी से हैं, कह लें एक ग्लोबल लेवल पर हमारे साथ कई क्रिएटिव लोग जुड़ चुके थे. हमने सोचा नहीं था कि ये संभव हो पाएगा. वैसे जब शूटिंग शुरू हुई, तो पूरी टीम को कोविड हो गया था. तब हमें शूटिंग रोकनी पड़ी थी. मार्च के वक्त दिल्ली का बुरा हाल था. तो उस वक्त सभी क्रू मेंबर्स को वापस जाना पड़ा था. उसके बाद जब कोराना खत्म हुआ, तो टीम वापस आई और फिर हमने दोबारा शूट किया था. बहुत अप्स एंड डाउन रहे थे. पर्सनली भी क्रू के लिए मुश्किलें थीं. 2021 में शॉनक के पापा की अचानक से डेथ हो गई थी. हम अपने फंडर्स और को-प्रॉड्यूसर्स को दिल से धन्यवाद देते हैं कि उन्होंने हम पर विश्वास किया और इतना बड़ा रिस्क लिया था. शूटिंग के दौरान हमने दस लोगों के साथ मिलकर यह डॉक्यूमेंट्री पूरी की थी.

ये भी पढ़ें-Pathaan Movie: 4 साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर शाहरुख खान ने दी दस्तक, पहले ही दिन ‘पठान’ ने मचाया गदर

शॉनक से इस पर बात हुई. उनका क्या रिएक्शन था?

बता दें कि वो अभी इंडिया में नहीं है. वो स्क्रीनिंग की वजह से यूनाइटेड स्टेट में हैं. कुछ समय के लिए वो विदेश में ही होगा. नॉमिनेशन आने के बाद हमने फोन पर बात की लेकिन दोनों ही खुशी से शब्दहीन थे. हम खुश हैं कि हमारे देश के तीन प्रोजेक्ट्स ग्लोबल लेवल पर आज खड़े हैं. पिछले कुछ सालों में देखें तो इंडियन नॉन फिक्शन के लिए यह अच्छा वक्त चल रहा है. हर साल कोई न कोई फिल्म इंटरनेशनल लेवल पर काफी कुछ अचीव कर रही है. हमें इस अचीवमेंट का हिस्सा बनकर बहुत गर्व महसूस हो रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

दिवाली से पहले पुलिसकर्मियों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, बढ़े यूनिफॉर्म और मोटरसाइकिल भत्ते; विपक्ष पर भी साधा निशाना

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में यूपी पुलिस को बड़ा…

1 hour ago

टाइगर पर हमले से पहले किन सितारों पर थी शूटरों की नजर? जानिए किसके पास कैसी है सुरक्षा

Bollywood Celebs Security: टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है.…

2 hours ago

WhatsApp में आने वाला है नया बदलाव, स्क्रॉल करते ही अपने आप छोटा हो जाएगा नेविगेशन बार

WhatsApp Android यूजर्स के लिए एक नए फीचर पर काम कर रहा है. इस अपडेट…

2 hours ago

गोरखपुर में दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आए लोग; 3 की मौत, 7 झुलसे

UP News: गोरखपुर के गुलरिहा क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली हाईटेंशन तार…

3 hours ago

किडनी की बीमारी से बढ़ सकता है हार्ट डिजीज का खतरा, जानें कैसे पड़ता है दिल पर असर

Kidney Disease and Heart Disease: क्रोनिक किडनी डिजीज (CKD) के कारण हाई ब्लड प्रेशर, शरीर…

3 hours ago