खेल

Team India: भारत अब वनडे क्रिकेट का नया बादशाह, मिशन वर्ल्ड कप के लिए तैयार टीम इंडिया

India become No. 1 in ICC ODI Rankings: न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप करने के बाद भारत आईसीसी वनडे रैंकिंग में टॉप पर पहुंच गया. रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया अब अक्टूबर में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में जाने के लिए पूरी तरह से तैयार है. कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम आगे बढ़ रही है और निगाहें सीधा वनडे वर्ल्ड कप 2023 पर टिकी हैं. भारतीय क्रिकेट फैंस को उम्मीद है की टीम इंडिया इस बार मिशन वर्ल्ड कप का सपना पूरा करेगी.

आईसीसी वनडे रैंकिंग
1.  भारत- 114 रेटिंग्स
2. इंग्लैंड- 113 रेटिंग्स
3. ऑस्ट्रेलिया- 112 रेटिंग्स
4. न्यूजीलैंड- 111 रेटिंग्स
5. पाकिस्तान- 105 रेटिंग्स

भारत के पास टेस्ट में भी नंबर-1 बनने का मौका

वनडे और टी-20 में नंबर-1 भारत की नजर अब टेस्ट में भी नंबर-1 बनने पर होगी. आपको बता दें वे ऑस्ट्रेलिया के बाद टेस्ट में दूसरे स्थान पर हैं. विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में जगह बनाने के लिए भारत चार मैचों की टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया से खेलेगा. अगर यहां भारत की जीत होती है तो इस रैंकिंग में भी टीम इंडिया अपना कब्जा जमा सकती है.

ये भी पढ़ें:  हरमनप्रीत ‘ICC महिला वनडे टीम ऑफ द ईयर’ की बनीं कप्तान, लिस्ट में स्मृति-रेणुका का नाम भी शामिल

भारत ने किया न्यूजीलैंड का सूपड़ा साफ

टीम इंडिया ने वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला जीतकर कीवी टीम का सूपड़ा साफ किया. न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रोहित शर्मा और शुभमन गिल के शानदार शतकीय पारी के दम पर न्यूजीलैंड के सामने 386 रनों का लक्ष्य रखा. जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 295 रन बना पाई और भारत ने 90 रन से यह मुकाबला अपने नाम किया. कीवी टीम की ओर से ड्वेन कॉन्वे (138 रन) ने शतकीय पारी खेली, लेकिन वो अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके.

भारतीय गेंदबाजों का दिखा कमाल

अगर बात भारतीय गेंदबाजी की करे तो शार्दुल ठाकुर भारत के जीत के हीरो रहे. मैच में एक समय ऐसा था जब भारत पूरी तरह बैकफुट पर था. मगर शार्दुल ठाकुर ने लगातार न्यूजीलैंड को एक के बाद एक झटके दिए. भारत की ओर से शार्दुल ठाकुर और कुलदीप यादव ने 3-3 विकेट लिए. जबकि युजवेंद्र चहल को 2 सफलता मिली. हार्दिक पंड्या और उमरान मलिक के हिस्से 1-1 विकेट आया.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

4 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

5 hours ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

5 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

5 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

6 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

6 hours ago