देश

BBC IT Survey: बीबीसी के दिल्ली और मुंबई दफ्तर में रात भर चला इनकम टैक्स का सर्वे, आज भी जारी

BBC IT Survey: बीबीसी के दिल्ली और मुंबई स्थित कार्यालयों में मंगलवार सुबह से जारी इनकम टैक्स विभाग का ‘सर्वे’ अभी जारी है. हालांकि अभी तक आयकर विभाग या वित्त मंत्रालय की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक, इनकम टैक्स विभाग के अधिकारियों ने कार्यालयों में कर्मचारियों से फोन और लैपटॉप जब्त किए हैं.

बताया जा रहा है कि यह ‘सर्वेक्षण’ 2002 के गुजरात दंगों पर बीबीसी द्वारा दो-भाग वाली डॉक्यूमेंट्री के बाद सामने आया है, जिसने पूरे देश में हंगामा खड़ा कर दिया था. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आयकर विभाग के अधिकारी पिछले कुछ वर्षों से संबंधित यूके के राष्ट्रीय प्रसारक के टैक्स विवरण की जांच कर रहे हैं.

बीबीसी ने मंगलवार दोपहर ट्वीट किया था, आयकर अधिकारी इस समय नई दिल्ली और मुंबई में बीबीसी के कार्यालयों में हैं और हम पूरा सहयोग कर रहे हैं. हमें उम्मीद है कि इस स्थिति को जल्द से जल्द सुलझा लिया जाएगा. सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि तलाशी शुरू होने के छह घंटे बाद कर्मचारियों को उनके लैपटॉप स्कैन करने के बाद ही जाने दिया गया.

प्रेस क्लब ऑफ इंडिया ने की निंदा

प्रेस क्लब ऑफ इंडिया (पीसीआई) ने मंगलवार को बीबीसी के दिल्ली और मुंबई स्थित कार्यालय में आयकर सर्वे की कड़ी निंदा की है. पीसीआई ने एक बयान में कहा, ‘सर्वे’ हाल के दिनों में सरकारी एजेंसियों द्वारा मीडिया पर किए गए हमलों की श्रृंखला का हिस्सा हैं, खासकर मीडिया के उन वर्गों के खिलाफ जिन्हें सरकार शत्रुतापूर्ण मानती है और सत्तारूढ़ प्रतिष्ठान की आलोचना करती है.

एडिटर्स गिल्ड ने जताई चिंता

एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने मंगलवार को बीबीसी इंडिया के कार्यालयों में आयकर (आई-टी) सर्वे पर चिंता व्जताई. एडिटर्स गिल्ड ने कहा, यह सर्वे अल्पसंख्यकों की मौजूदा स्थिति और गुजरात में 2002 की हिंसा पर बनी बीबीसी डॉक्यूमेंट्री की रिलीज के बाद आया है.

‘प्रेस की स्वतंत्रता को कुचलने का अभियान’ – कांग्रेस

कांग्रेस ने मंगलवार को दिल्ली और मुंबई में बीबीसी कार्यालयों में आयकर सर्वेक्षण को लेकर सरकार पर हमला बोला और आरोप लगाया कि यह प्रेस की स्वतंत्रता को कुचलने का अभियान है.

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को धमकी दे रहा केंद्र : आप

आप ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार पर बीबीसी पर छापा मारकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को खतरे में डालने का आरोप लगाया. आप नेता आतिशी ने कहा, “भाजपा सरकार उसके खिलाफ बोले या दिखाए गए हर शब्द को दबाना चाहती है.

ये भी पढ़ें: BBC के दफ्तरों पर IT के छापे: विपक्ष ने सरकार पर आलोचना से डरने का आरोप लगाया तो बीजेपी ने कहा- संविधान के तहत हुई कार्रवाई

बीबीसी विश्व का सबसे ‘भ्रष्ट बकवास कार्पोरेशन’- गौरव भाटिया

भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने मंगलवार को ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (बीबीसी) को विश्व का सबसे ‘‘भ्रष्ट बकवास कार्पोरेशन’’ करार दिया और कहा कि इस मीडिया समूह के खिलाफ आयकर विभार का जारी ‘‘सर्वे ऑपरेशन’’ नियमों और संविधान के तहत है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

बांग्लादेश में फिर सड़कों पर उतरे लोग, राजधानी ढाका समेत गाजीपुर में क्यों लगाई आग, क्या है वजह?

Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…

7 minutes ago

‘ज्ञानेश कुमार रात में सो नहीं पा रहे होंगे’, महारैली में राहुल गांधी का CEC पर हमला

INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…

51 minutes ago

‘मोहब्बत की दुकान में सिर्फ नफरत’, राहुल गांधी की ‘मॉक पार्लियामेंट’ पर बरसे अमित शाह

चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…

1 hour ago

रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: अखिलेश बोले- ‘1.27 करोड़ वोट काटकर हार छुपाना चाहती है बीजेपी’

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…

1 hour ago

INDIA गठबंधन की महारैली से गरमाई सियासत: राहुल गांधी का आरोप- कनॉट प्लेस में जबरन बंद कराई गईं दुकानें

INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…

1 hour ago

उमर अब्दुल्ला-निधि राजदान की शादी से फिर उठा सवाल, अमीर-गरीब के लिए अलग क्यों है समाज का नजरिया?

Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…

2 hours ago