यूटिलिटी

Sarakri Naukri: 10वीं 12वीं से लेकर डिप्लोमा वालों के लिए निकली बंपर वैकेंसी, जाने किन पदों पर होगी भर्ती

Sarkari Naukri Job of the Week: सरकारी नौकरी की तलाश करने वालों के लिए अच्छी खबर है. देशभर में 10वीं 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट तक के लिए निकलीं सरकारी नौकरियों के लिए वैकेंसी निकली हैं. अगर आपके पास भी योग्यता  हैं और नौकरी की तलाश में लगे हैं तो आप इन सरकारी नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं. इस बात का ध्यान रखें कि किसी भी सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करने से पहले संबंधित नोटिफिकेशन एक बार जरूर चेक कर लें.

ITBPF में कई पदों पर वैकेंसी

इंडो तिब्बतन बॉर्डर पुलिस फोर्स (ITBPF) ने कई पदों पर वैकेंसी निकाली है. इनमें सुपर स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर, स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर और मेडिकल ऑफिसर के 297 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. वहीं इस पर आवेदन प्रक्रिया 15 फरवरी, 2023 से शुरू हो रही है और आवेदन करने की आखिरी तारीख 16 मार्च, 2023 तक की दी गई है.

इंडियन कोस्ट गार्ड में भर्ती

इन सरकारी नौकरी में इंडियन कोस्ट गार्ड यानी भारतीय तटरक्षक की ओर 255 पदों को भरने के लिए भर्ती अभियान आयोजित किया जाएगा, जिनमें से 255 वैकेंसी नविक (जनरल ड्यूटी) के पद के लिए हैं और 30 वैकेंसी नाविक (घरेलू शाखा) के पद के लिए हैं.

इंटेलिजेंस ब्यूरो में कई पदों पर वैकेंसी

इंटेलिजेंस ब्यूरो में भी कई पदों पर भर्ती निकली है. इसमें शामिल होने के लिए कैंडिडेट्स आईबी सुरक्षा सहायक, एमटीएस सैलरी और जॉब प्रोफाइल डिटेल्स पता होनी चाहिए. हाल ही में, इंटेलिजेंस ब्यूरो ने 28 जनवरी से 17 फरवरी, 2023 तक सुरक्षा सहायक , कार्यकारी और मल्टी-टास्किंग स्टाफ जनरल (MTS Gen) के पद के लिए ऑनलाइन भर्ती निकाली हैं.

ये भी पढ़ें- Petrol Diesel Price: इन शहरों में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल,जानिए आपके शहर में क्या हैं दाम

हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड में भर्ती

हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) ने असिस्टेंट प्रोसेस टेक्निशियन, असिस्टेंट बॉयलर टेक्निशियन, असिस्टेंट फायर एंड सेफ्टी ऑपरेटर और अन्य पदों के लिए रोजगार समाचार (11-17 फरवरी) 2023 में नोटिफिकेशन जारी किया है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 25 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

भारतीय खेल प्राधिकरण में भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी

भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) ने कोच, सीनियर कोच, चीफ कोच समेत 152 अलग अलग पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इच्छुक और पात्र आवेदक भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) भर्ती 2023 के लिए 03 मार्च 2023 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं.

Dimple Yadav

Recent Posts

अहंकार की सनक या सीट का पागलपन? पूर्व IAS और उसके बेटे ने दिल्ली मेट्रो में किया ऐसा कांड, देखकर सहम गए लोग

Delhi Metro Murder: दिल्ली मेट्रो के सुप्रीम कोर्ट स्टेशन पर सीट के विवाद में पूर्व…

22 minutes ago

धौंस जमाने सऊदी गया था पाकिस्तान…! हूतियों ने धर लिए 47 PAK सैनिक, मुनीर के साथ धोखा हो गया क्या?

यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…

44 minutes ago

‘ये तो जुल्म की इंतहा है…’: अपनी ही सरकार की करतूत पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, प्रदर्शन को दिया खुला समर्थन

Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…

49 minutes ago

भीख मांगते-मांगते शहबाज शरीफ ने अपने ही देश में लगा दी आग, खैबर पख्तूनख्वा में इंटरनेट ठप, सड़क पर उतरी सेना

Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…

1 hour ago

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

2 hours ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

2 hours ago