देश

Black spot: गाजियाबाद में रहते हैं तो हो जाइए सावधान, यह 16 जगह हैं मौत का द्वार

Ghaziabad: गाजियाबाद में रहने वाले लोगों को इन जिले में चिन्हित किए गए इन 16 ब्लैक स्पॉट से सावधान रहना चाहिए. ये स्पॉट ऐसे हैं जहां सबसे अधिक हादसे हुए हैं. आंकड़ों के मुताबिक साल 2019, 2020 और 2021 में सबसे ज्यादा सड़क हादसे इन्हीं 16 प्वाइंट्स पर हुए हैं.

हादसों की वजह जानने के लिए अधिकारियों ने किया दौरा

इन प्वाइंट्स पर हादसों की वजह जानने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों ने इनका दौरा किया है. इसमें ट्रैफिक पुलिस, पीडब्ल्यूडी और परिवहन विभाग के अधिकारी शामिल रहे. इन्होंने सोमवार को मेरठ तिराहा से मुरादनगर गंगनहर तक दौरा किया और इसे लेकर एक रिपोर्ट तैयार की है.

इन ब्लैक स्पॉट्स को कैसे खत्म किया जा सकता है इसे लेकर भी उनमें मंथन हुआ है. एडीसीपी (ट्रैफिक) रामानंद कुशवाहा ने इस संदर्भ में बताया कि इन प्वॉइंट्स पर दीर्घकालिक एवं लघुकालिक एक्शन लेने की जरूरत है. जिससे इन स्थानों को ब्लैक स्पॉट्स के रूप में समाप्त कर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है.

16 ब्लैक स्पॉट में शामिल है ये जगहें

सर्वे में जिन 16 ब्लैक स्पॉट का जिक्र किया गया है, उनमें दुहाई गांव पुल के नीचे, घूकना मोड़, इट्स कट, सैंथली कट और हनुमान मंदिर कट, जलालपुर कट, ऑर्डिनेंस फैक्ट्री कट मुरादनगर, मुरादनगर बंबा कट, गंगनहर मुरादनगर शामिल हैं.

इन सभी प्वॉइंट्स का परिवहन विभाग और ट्रैफिक विभाग की टीम ने निरीक्षण किया है और इस बात का पता लगाने की कोशिश की है कि इन जगहों पर क्या-क्या खामियां हैं, जिनकी वजह से कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है. टीम ने उन सभी खामियों को नोट किया गया है.

इसे भी पढ़ें: UP News: कानपुर देहात अग्निकांड पर राजनीति गरमाई, SP विधायक अमिताभ बाजपेयी नजरबंद, सपा ने कहा- मुआवजे में दिए जाएं 5 करोड़

खामियों को दूर करने के लिए किए जाएंगे बदलाव

इन खामियों के अनुसार ही इन जगहों पर मौजूद कमियों को दूर करने के लिए इनमें बदलाव किए जाएंगे, ताकि यहां होने वाली दुर्घटनाओं में कमी आ सके. इन जगहों पर किये गए सर्वे में यह बात सामने निकलकर आई है इनमें कई ऐसे कट और कई ऐसे खतरनाक मोड़ हैं, जहां यूटर्न की बेहद जरूरत है.

इनमें से एक जगह गंगनहर मुरादनगर पर इस बात को भी नोटिस किया गया है कि यहां पर डिवाइडर को और अधिक ऊंचा कराने और गंगनगर की लेफ्ट टर्न को और चौड़ा करने के अलावा साइनेज बोर्ड व स्पीड ब्रेकर लगाए जाने की आवश्यकता है.

Rohit Rai

Recent Posts

INDIA रैली पर बीजेपी का पलटवार: संबित पात्रा बोले- सिर्फ हथकंडों से कोई PM नहीं बनता

दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली के बाद बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी…

44 minutes ago

बांग्लादेश में फिर सड़कों पर उतरे लोग, राजधानी ढाका समेत गाजीपुर में क्यों लगाई आग, क्या है वजह?

Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…

2 hours ago

‘ज्ञानेश कुमार रात में सो नहीं पा रहे होंगे’, महारैली में राहुल गांधी का CEC पर हमला

INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…

3 hours ago

‘मोहब्बत की दुकान में सिर्फ नफरत’, राहुल गांधी की ‘मॉक पार्लियामेंट’ पर बरसे अमित शाह

चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…

3 hours ago

रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: अखिलेश बोले- ‘1.27 करोड़ वोट काटकर हार छुपाना चाहती है बीजेपी’

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…

3 hours ago

INDIA गठबंधन की महारैली से गरमाई सियासत: राहुल गांधी का आरोप- कनॉट प्लेस में जबरन बंद कराई गईं दुकानें

INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…

3 hours ago