मनोरंजन

क्या Pathaan पर भारी पड़ेगा ‘जवान’? अल्लू अर्जुन को ऑफर हुआ शाहरुख की फिल्म में खास रोल, कर सकते हैं बॉलीवुड डेब्यू

Pathaan:  इस साल शाहरुख खान बॉक्स ऑफिस पर फिल्म पठान से पहले ही गदर मचा चुके हैं. वहीं बादशाह अब दूसरे धमाके की तैयारी में हैं. एक्टर की मचअवेटेड मूवी जवान भी 2023 में आने वाली है. ये पैन इंडिया मूवी है. जिसके डायरेक्टर से लेकर एक्टर तक साउथ से हैं. शाहरुख खान, नयनतारा, विजय सेतुपथी के बाद जवान में एक और सुपरस्टार की एंट्री होने वाली है.

शाहरुख खान के साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन?

फिल्म जवान से पुष्पा स्टार अल्लू अर्जुन बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं. एक ही फिल्म में इतने बड़े स्टार्स को साथ देखने के लिए फैंस सुपर एक्साइटेड हैं. खबरें हैं, अल्लू अर्जुन को जवान मूवी में एक रोल ऑफर हुआ है. अगर एक्टर ये रोल करने के लिए मानते हैं तो ये उनका बॉलीवुड डेब्यू होगा.

अल्लू जवान से बॉलीवुड में करेंगे डेब्यू

फिल्म पुष्पा से अल्लू अर्जुन स्टार बन चुके हैं. बॉलीवुड में भी एक्टरों की डिमांड बढ़ने लगी हैं. बता दें कि फिल्म में अल्लू को कैमियो रोल ऑफर हुआ है. ये रोल छोटा जरूर है मगर कहानी का अहम हिस्सा होगा. डायरेक्टर एटली इस उम्मीद में हैं कि अल्लू अर्जुन इस रोल को करने के लिए मान जाएं. अभी तक साउथ एक्टर ने कोई रिस्पॉन्स नहीं दिया है. उम्मीद है बहुत जल्द अल्लू अर्जुन अपने फैसले का खुलासा करेंगे. तब तक के लिए फैंस फिंगर्स क्रॉस्ड किए हुए हैं.

बॉक्स ऑफिस पर पठान ने मचाया गदर

इस खास पार्ट की कास्टिंग डायरेक्टर एटली के लिए मुश्किल हो रही है. उन्हें रोल के लिए A-लिस्ट स्टार चाहिए, जो इससे पहले कभी शाहरुख खान संग स्क्रीन पर न दिखा हो. कुछ ही दिनों में अल्लू अपना फैसला डायरेक्टर को बता देंगे. फिल्म जवान को साउथ के जाने माने डायरेक्टर एटली बना रहे हैं. इस मूवी में किंग खान पहली बार नयनतारा, विजय सेतुपथी संग स्क्रीन शेयर करेंगे. 2023 में ये किंग खान की दूसरी रिलीज होगी.

ये भी पढ़ें-Valentine’s Day 2023: जानिए वैलेंटाइन डे क्यों है खास, क्या है इसके पीछे का इतिहास

किंग खान की पठान तो ब्लॉकबस्टर हो गई है. फिल्म ने वर्ल्डवाइड 900 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. बहुत जल्द ये फिल्म 1000 करोड़ में शामिल होगी और इसी के साथ सबसे बड़ी हिंदी फिल्म बन जाएगी. देखना होगा पठान के बाद किंग खान की जवान बॉक्स ऑफिस पर कमाई के कौन-कौन से रिकॉर्ड तोड़ती है.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

20 minutes ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

29 minutes ago

INDIA रैली पर बीजेपी का पलटवार: संबित पात्रा बोले- सिर्फ हथकंडों से कोई PM नहीं बनता

दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली के बाद बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी…

1 hour ago

बांग्लादेश में फिर सड़कों पर उतरे लोग, राजधानी ढाका समेत गाजीपुर में क्यों लगाई आग, क्या है वजह?

Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…

2 hours ago

‘ज्ञानेश कुमार रात में सो नहीं पा रहे होंगे’, महारैली में राहुल गांधी का CEC पर हमला

INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…

3 hours ago

‘मोहब्बत की दुकान में सिर्फ नफरत’, राहुल गांधी की ‘मॉक पार्लियामेंट’ पर बरसे अमित शाह

चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…

3 hours ago