देश

इस वजह से गर्मियों में मच्छरों की बढ़ जाती है खून की प्यास, रिसर्च में बड़ा खुलासा

Research: सर्दियों के जाते ही गर्मी के मौसम की शुरुआत हो जाती है. इस मौसम में कई सारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. बाहर निकलने पर जहां तेज गर्म हवा तो घर में आते ही सुबह से शुरु होते हुए शाम तक मच्छरों का काफी प्रकोप शुरु हो जाता है. सर्दियों के मौसम में मच्छर जहां कम काटते हैं, वहीं गर्मियों में अचानक से इनकी तादाद बढ़ जाती है और इंसान इनके काटने से परेशान हो जाता है. आखिर ऐसा क्या होता है कि गर्मियों में मच्छर ज्यादा काटने लगते हैं? इन्हीं सवालों को जानने के लिए वैज्ञानिकों ने इस पर एक रिसर्च किया है, जिसमें इस बात का खुलासा हुआ है कि आखिर मच्छर ऐसा क्यों करते हैं. वहीं इस शोध में एक और बात पता चली है कि मच्छर हमेशा से ही इंसानों का खून नहीं पीते थे. समय के साथ इनमें बदलाव होते गए और वे ऐसा करने लगे.

तो इस वजह से मच्छर गर्मी में ज्यादा काटते हैं

शोध में यह बात निकलकर सामने आई है कि गर्मियों की शुरुआत का वक्त मच्छरों के प्रजनन का समय होता है. इसके लिए उन्हें नमी की जरूरत होती है. इसी कारण गर्मियों में मच्छर इंसानों का खून अधिक पीते हैं, जिससे उनमें प्रजनन की प्रक्रिया सुचारु रूप से हो सके.

रिसर्च में पता चली यह खास बात

मच्छरों पर यह शोध अमेरिका के न्यू जर्सी की प्रिंसटन यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने किया है. हालांकि उनका यह भी मानना है कि मच्छर हमेशा से ही इंसानी खून नहीं पीते थे. वे शुरुआत में इसके लिए जल पर निर्भर थे, लेकिन जब उन्होंने अपने आस-पास पानी को नहीं पाया तो वे खून पीने लगे. शहरों में मच्छरों के काटने की यह खास वजह है. क्योंकि वहां खुले में पानी की कमी रहती है.

इसे भी पढ़ें: UP News: सम्भल में छत पर चढ़ गया सांड, जमकर मचाया उत्पात, बुलाना पड़ा फायरबिग्रेड, वायरल हुआ वीडियो

इस प्रजाति के मच्छर नहीं पीते खून

वैज्ञानिकों ने अफ्रीका के एडीस एजिप्टी मच्छर की कई प्रजातियों पर यह शोध किया. इस प्रजाति के मच्छर खून नहीं बल्कि दूसरी चीजों को खा-पीकर अपना पेट भरते हैं. इसके लिए शोधकर्ताओ ने अफ्रीका के सब-सहारन इलाके के 27 जगहों से एडीस एजिप्टी मच्छरों के अंडों को लिया. जब इनसे मच्छर निकलने शुरु हुए तो उन्होंने इंसानों और दूसरे जीवों के साथ इन्हें रखा. इससे उनके खून पीने के तरीके को समझा गया. जिससे इस बात की पुष्टि हुई कि इस प्रजाती के मच्छरों का खान-पान दूसरे मच्छरों से काफी अलग है.

Rohit Rai

Recent Posts

‘बीजेपी शासित सभी राज्यों में लागू होगा UCC, महिलाओं को मिलकर रहेगा 33% आरक्षण’: दिल्ली में अमित शाह ने कांग्रेस को घेरा

संविधान दिवस के मौके पर दिल्ली बीजेपी के 'संविधान गौरव दिवस' कार्यक्रम में केंद्रीय गृह…

52 minutes ago

8 साल बाद दिल्ली में अम्मा: दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश, मुलाकात के बाद क्या बोलीं सीएम रेखा?

माता अमृतानंदमयी देवी (अम्मा) 8 साल बाद दिल्ली पहुंचीं. वसंत कुंज स्थित ब्रह्मस्थानम मंदिर में…

58 minutes ago

प्रयागराज के सैलून में ताबड़तोड़ फायरिंग: शेविंग करा रहे युवक को गोलियों से भूना

प्रयागराज के अल्लापुर इलाके में गुरुवार शाम एक सैलून के अंदर शेविंग करा रहे 32…

1 hour ago

कसाब: एक आतंकी की पूरी कहानी… चौथी पास लड़के से मुंबई के खूनी हमले तक, और फिर फांसी के तख्ते तक!

जिस चेहरे ने 26/11 की तस्वीरों के जरिए पूरी दुनिया को मुंबई का दर्द दिखाया,…

2 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में संविधान दिवस समारोह: राष्ट्रपति मुर्मू ने नक्सलवाद पर जताई चिंता, SCBA अध्यक्ष प्रदीप राय ने उठाए बुनियादी सवाल

सुप्रीम कोर्ट में आयोजित संविधान दिवस समारोह में सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) के अध्यक्ष…

2 hours ago

अर्थव्यवस्था के आंकड़ों पर ट्रंप का बड़ा दावा, रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर भी कही अहम बात

Donald Trump GDP Growth Claim: डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी जीडीपी आंकड़ों में संशोधन को लेकर…

2 hours ago