खेल

ये हार भूलो IPL देखो! वर्ल्ड कप से पहले मुश्किलों में Team India, कोच-कप्तान पर उठे सवाल!

Team India: अब तक कहा जाता रहा है कि टीम इंडिया आईसीसी टूर्नामेंट्स के नॉकआउट का दबाव नहीं झेल पाती और बिखर जाती है. मगर जब टीम घरेलू सरजमीं और द्विपक्षीय सीरीज में ही हारने लगे तो क्या ही करे!, किसी भी टीम की हार कई सवाल उठाती है, लेकिन इन दिनों टीम इंडिया का फ्लॉप शो है की थमने का नाम ही नहीं ले रहा. इस सीरीज के बाद जहां ऑस्ट्रेलिया ने साबित कर दिया है कि वह वर्ल्ड कप का असली दावेदार है.

वहीं भारतीय टीम की खामियां एक बार फिर उजागर हुई है. टीम इंडिया की रणनीति की बात करें, तो उस पर कई सवाल उठाया जा रहे हैं. ना टीम कॉम्बिनेशन सटीक बैठ रहा है ना हीं प्लेइंग-11.

ये हार भूलो IPL देखो!

इन दिनों ऑस्ट्रेलिया से मिली इस हार का लगातार विश्लेषण किया जा रहा है, जबकि दूसरी तरफ IPL के मुकाबले शुरू होने वाले हैं. चाहे टीम इंडिया के खिलाड़ी हो या टीम सिलेक्शन स्टाफ हर कोई आईपीएल की तैयारियों में लीन है. शायद इस बात की टेंशन भारतीय टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान रोहित शर्मा को ना हो लेकिन पूर्व भारतीय दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावस्कर की चेतावनी टीम की आखें खोलनी वाली है.

उन्होंने कहा, टीम इंडिया को आईपीएल की चकाचौंध में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली हार को नजर अंदाज नहीं करना चाहिए. क्योंकि विश्व कप में फिर से हमारा सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा.

ये भी पढ़ें: WPL 2023 Final: मुंबई-दिल्ली के बीच होगी खिताबी जंग, जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

वर्ल्ड कप से पहले खतरे की घंटी… कोच-कप्तान पर उठे सवाल!

इन दिनों टीम इंडिया डिफेंसिव क्रिकेट खेल रही है. टीम की इस रणनीति की बात करें, तो उसकी इस रक्षात्मक चाल पर जरूर सवाल उठाया जा सकता है. या यूं कह लीजिए, भारत को वनडे और टी20 वर्ल्ड कप चैम्पियन इंग्लैंड की तरह निडर क्रिकेट खेलने की जरूरत है. बीते कुछ दिन इंग्लिश टीम ने अपना निडर रवैया मैदान पर दिखाया है जिसका फायदा टीम को हुआ भी है.

खैर खराब समय और दौर हर टीम का आता है. उम्मीद यही है कि इस बार भारतीय टीम हर चुनौतियों को पार करते हुए नया इतिहास रचेगी. हमारा बस यही कहना है कि  वर्ल्ड कप के लिए 15 खिलाड़ियों का स्क्वॉड चाहे जो भी हो, आईसीसी ट्रॉफी के लिए 10 साल के इंतजार को खत्म करने के लिए सर्वश्रेष्ठ 11 चुनने की जरूरत है. अब देखना यह होगा की आने वाले 3-4 महीने में भारतीय टीम इन खामियों को किस हद तक दूर करती है.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

ट्रंप की पार्टी हारी तो चमकने लगा सोना, क्या धनतेरस पर खरीदारी का सही मौका है? समझिए पूरा खेल

Gold on Dhanteras: धनतेरस से पहले सोने की कीमतों में फिर तेजी आने लगी है.…

40 minutes ago

Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: चंद्रमा-शुक्र का संयोग, सिंह समेत 8 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के योग

Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: 6 नवंबर को चंद्रमा और शुक्र कन्या राशि में…

56 minutes ago

Dhanteras Special: धन का धर्म और मर्म- धन्वन्तरि, लक्ष्मी-नारायण और कुबेर की कथाओं से समझें क्या है असली समृद्धि

Dhanteras 2026: धन का धर्म और मर्म. धनतेरस पर भगवान धन्वन्तरि, श्री लक्ष्मी-विष्णु और कुबेर…

1 hour ago

Dhanteras 2026: धनतेरस पर क्यों खरीदते हैं नई चीजें? जानें खरीदारी का मुहूर्त और ‘यम दीप’ की मान्यता

Dhanteras kab hai: धनतेरस न केवल भौतिक वस्तुओं की खरीदारी का, बल्कि आरोग्य और सुरक्षा…

3 hours ago