खेल

IPL 2023: नए सीजन में फिर चैंपियन बनने उतरेगा गुजरात, शिवम मावी ने खोला जीत का राज

IPL 2023: भारत और गुजरात टाइटन्स (GT) के तेज गेंदबाज शिवम मावी ने इस साल टीम इंडिया में डेब्यू किया. उन्हें ये मौका आईपीएल 2022 में शानदार परफॉर्मेंस के बाद मिला. गुजरात टाइटंस ने अपने पहले ही सीजन में शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी पर कब्जा किया. यह टीम एक बार फिर नई रणनीति और उम्मीदों के साथ नए सीजन में मैदान में उतरेगी. इस बीच टीम के गेंदबाज शिवम मावी ने मुख्य कोच पर एक बड़ा बयान दिया है.

शिवम मावी ने क्या कहा?

इंडियन प्रीमियर लीग के 2023 सत्र में गुजरात टाइटंस की तरफ से खेलने जा रहे तेज गेंदबाज शिवम मावी ने प्रमुख कोच आशीष नेहरा की तारीफ करते हुए कहा है कि वह टीम में खुला वातावरण रखते हैं जिससे खिलाड़ियों को अपनी क्षमता के अनुसार खेलने की आजादी मिलती है. आईपीएल के दो सत्रों में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गेंदबाजी कोच रहने के बाद नेहरा को 2022 में गुजरात टीम का प्रमुख कोच बनाया गया और गुजरात ने अपने पहले ही सत्र में ट्रॉफी जीत ली.

शिवम मावी ने गुजरात टीम द्वारा आयोजित वर्चुअल कॉन्फ्रेंस में आईएएनएस के सवाल के जवाब में कहा,”ईमानदारी से कहूं तो वह महान है. वह हम सबकी फ्री छोड़ देते हैं और कहते हैं कि यह तुम लोगों पर निर्भर है कि मैदान में जाओ और अपने समय का इस्तेमाल करो. यदि तुम आराम करना चाहते हो तो फिर पूछो. वह एक दोस्त की तरह हैं. यदि आपको कुछ चाहिए तो मुझसे आकर पूछो और यदि आप मैदान में जा रहे हो तो अपना काम ठीक से करो.”

ये भी पढ़ें: ये हार भूलो IPL देखो! वर्ल्ड कप से पहले मुश्किलों में Team India, कोच-कप्तान पर उठे सवाल!

उन्होंने कहा, यदि खिलाड़ी को लगता है कि वह मैदान में अभ्यास करते समय अच्छा महसूस नहीं कर रहा है तो वह उस पर जोर नहीं डालते हैं कि तुम्हे यह करना है. यहां हर कोई प्रोफेशनल है. वह इस बात को समझते हैं क्योंकि उन्होंने भी काफी क्रिकेट खेली है. वह माहौल में आजादी रखते हैं. किसी खिलाड़ी पर किसी चीज को लेकर कोई बोझ नहीं होता है जिससे वह अपना गेम खेल सकता है.

मावी को लगता है कि हार्दिक पांड्या की कप्तानी में खेलने से उन्हें फायदा होगा. उन्होंने पांड्या की कप्तानी में भारत के लिए अपना टी20 पदार्पण किया था और अपने पदार्पण पर मुम्बई में श्रीलंका के खिलाफ चार विकेट लिए थे. गुजरात टाइटंस अपना आईपीएल अभियान 31 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच से अहमदाबाद में शुरू करेगा.

INPUT–आईएएनएस

Amit Kumar Jha

Recent Posts

जंतर-मंतर प्रदर्शन: यूथ कांग्रेस की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट आज करेगा सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन की अनुमति न मिलने के…

49 seconds ago

‘मुझे क्यों नहीं..’ भारी दर्द में हैं डोनाल्ड ट्रंप! नोबेल कमेटी को क्या-क्या ताने मारे?

Donald Trump On Nobel Peace Prize: नोबेल शांति पुरस्कार 2026 के ऐलान से पहले डोनाल्ड…

10 minutes ago

पटना में सीईसी के खिलाफ आंदोलन पर सांसद मनोज झा बोले- ‘लोकतंत्र के लिए यह मुश्किल समय, अब निरंतरता में होंगे प्रदर्शन’

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश…

10 minutes ago

जब चंद्रशेखर संग हेलिकॉप्टर से लगाया गांव का चक्कर, जानिए जेपी के सिताब दियारा से आखिरी सफर की कहानी

Jayaprakash Narayan Death Anniversary: संपूर्ण क्रांति के नायक जेपी की आज पुण्यतिथि है. 1978 में…

22 minutes ago

करोड़ों के इलाज से दम तोड़ रहीं सांसें! SMA मरीजों के लिए सुप्रीम कोर्ट ने की परमानेंट फंड की मांग

सुप्रीम कोर्ट ने स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (SMA) से जूझ रहे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों…

27 minutes ago